Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo ने अपने दो नए स्मार्टफोन – Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition को लॉन्च कर दिया है। Vivo S60 की शुरुआती कीमत लगभग 50 हजार रुपये है, जबकि Vitality Edition की शुरुआती कीमत लगभग 41 हजार रुपये है। इन प्रीमियम फोन्स में आपको क्या-क्या मिलता है, चलिए बताते हैं
Vivo ने अपने दो नए स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition की। कंपनी ने Vivo S60 को अपने नए मिड-रेंज फोन के फोन के तौर पर लॉन्च किया गया। यह नया फोन जल्द ही कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। वीवो S-सीरीज का यह नया फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस स्मार्टफोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में 6.59-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक है। कंपनी ने फोन में यूनीबॉडी “कोल्ड-कार्ब्ड ग्लास” डिजाइन दिया है। साथ में कंपनी ने Vivo S60 Vitality Edition भी लॉन्च किया है। चलिए देखते हैं अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत…
इतनी है Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition की कीमत
Vivo S60 की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 3,599 युआन (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM और 2156GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत युआन 3,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। सबसे टॉप मॉडल, जिसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है, की कीमत 4,399 युआन (लगभग 62,000 रुपये) है।
दूसरी ओर, Vivo S60 Vitality Edition के बेस 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 41,000 रुपये) है, जबकि इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (लगभग 45,000 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन (लगभग 49,000 रुपये) है।
ये नए फोन 3 जून को चीन में वीवो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Vivo S60 सीरीज अर्ली समर ग्रीन, मिडसमर नाइट ड्रीम और सी ऑफ स्टार्स जैसे कलर्स में पेश की गई है।
Vivo S60 की खासियत
Vivo S60 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K (1260×2750 पिक्सेल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 459 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, HDR सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 300 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 2 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए तीन एफिशिएंसी कोर, 2.8 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए चार परफॉर्मेंस कोर और 3 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देने वाला एक प्राइम कोर शामिल है। इस फोन में एड्रेनो 735 जीपीयू, 16GB तक रैम और 512GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो वीवो S60 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.75) का मेन रियल कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, साथ ही 8-मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल (f/2.65) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 100x तक का डिजिटल जूम देता है। सामने की तरफ, वीवो S60 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का कैमरा है। यह फोन 4K तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में 7200mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, बाईदौ, ग्लोनास, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस का भी सपोर्ट है। इसमें दिए गए सेंसर की लिस्ट में सेफ्टी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और जायरोस्कोप शामिल हैं। 207 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 157.52×74.33×7.92 एमएम है।
Vivo S60 Vitality Edition की खासियत
वीवो S60 वाइटैलिटी एडिशन में Vivo S60 जैसे ही डिस्प्ले फीचर्स, बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, डाइमेंशन, ओएस और कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा, इस फोन के पिछले हिस्से पर भी स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरे दिए गए हैं। हालांकि, Vivo S60 के विपरीत, वाइटैलिटी एडिशन में 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता है। इसके अलावा, वाइटैलिटी एडिशन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 फुल पावर चिपसेट लगा है, जिसमें 2 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए चार एफिशिएंसी कोर और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। इस फोन में आर्म माली G625 जीपीयू, 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। इसका वजन लगभग 199 ग्राम है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






