Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत की टॉप मेन्स डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शनिवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे को सेमीफाइनल में सीधे गेम में हराया।

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने शनिवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सेउंग जे की शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर एक जोड़ी को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। भारत की चौथी वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जोड़ी हो और जे को 21-19, 21-18 से मात दी।

अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी तथा चीन के लियांग वेई कांग और चांग वांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। लेकिन मिश्रित युगल स्पर्धा में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें जापान के युइची शिमोगामी और सायाका होबारा की जोड़ी के हाथों 16-21, 21-17, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत और कोरिया की जोड़ियों के बीच खेला गया पुरुष युगल सेमीफाइनल बेहद कड़ा रहा। पहले गेम के ब्रेक तक कोरियाई खिलाड़ी 13-11 से मामूली बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन सात्विक और चिराग ने हार नहीं मानी और अहम अंक हासिल करते हुए शानदार वापसी की और पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी सात्विक और चिराग के लिए राह आसान नहीं थी जिसमें वे 11-14 से पीछे चल रहे थे। लेकिन भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए रखा और पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए कोरियाई जोड़ी को हराकर उलटफेर कर दिया।

किम/सियो का सामना करने के बारे में चिराग ने कहा: “अभी सर्किट पर उनका डिफेंस सबसे अच्छा है। हम जानते थे कि हमें शांत और स्थिर रहना होगा, खासकर अटैक करते समय।”

सात्विक और चिराग अब डेनमार्क के पांचवें सीडेड मैथियास क्रिस्टियनसन और अलेक्जेंडर बो और चीन के गाओ जिया शुआन और वेई या शिन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और 2026 ऑल इंग्लैंड के उपविजेता लक्ष्य सेन शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए सिंधू दुनिया की नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं। कोरिया की खिलाड़ी ने इस एकतरफा मुकाबले को 21-17, 21-14 से जीतकर सिंधू पर अपना दबदबा कायम रखा।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने बीच-बीच में अपने आक्रामक खेल की झलक दिखाई और कुछ चरणों में कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में सफल रहीं, लेकिन निर्णायक क्षणों में एन से यंग का बेहतर नियंत्रण, बेहतरीन मूवमेंट और महत्वपूर्ण अंकों को भुनाने की क्षमता हावी रही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN