Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/nehal_vadoliya_1780221469478_1780221489097_ef542d35-ad0b-4aeb-ad34-748333da0066.jpgनेहल ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में क्रिकेटर को लेकर जो दावे किए उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें मैसेज भेजता था।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक बार फिर से खबरों में आई हैं। नेहल अपने बोल्ड अंदाज की वजह से तो सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन इस बार वो अपने किसी फोटोशूट की वजह से नहीं, बल्कि एक क्रिकेटर की वजह से चर्चा में हैं। नेहल ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में क्रिकेटर को लेकर जो दावे किए उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने दावा किया कि IPL का तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें मैसेज भेजता था। नेहल उससे इतना परेशान हो गईं कि उन्हें उस क्रिकेटर को ब्लॉक करना पड़ा।
इस टीम का है वो क्रिकेटर
दरअसल, नेहल वडोलिया हाल ही में सुनो इंडिया पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। वहीं, पॉडकास्ट पर एक अपीयरेंस के दौरान, जब नेहल से पूछा गया कि क्या कभी किसी क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज किया है। उनके जवाब ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया। नेहल ने हंसते हुए कहा, ‘नाम ले लूं?’ फिर उन्होंने कहा, ‘इतना पता नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। तलाक हो चुका है।’
करता था ऐसे मैसेज
पॉडकास्ट के दौरान जब नेहल से पूछा गया कि उन्हें किस तरह के मैसेज मिलते थे, तो नेहल ने दावा किया कि क्रिकेटर अक्सर उनकी सोशल मीडिया स्टोरीज पर रिएक्ट करते थे और उनके लुक्स की तारीफ करते थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह उन्हें ‘हॉट,’ ‘ब्यूटीफुल’ और ‘प्रिटी’ कहकर मैसेज भेजते थे। नेहल ने कहा कि वह कभी भी बातचीत को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी और आखिरकार उसने संपर्क खत्म करने का फैसला किया और उसे ब्लॉक कर कर दिया। नेहल ने कहा, ‘अभी मैसेज मैं करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा। मुझे बात ही नहीं करनी।’
क्रिकेटर को किया ब्लॉक
नेहल ने बिना किसी क्रिकेटर का नाम लिए ही अपनी बातें रखीं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बाद में उन्होंने क्रिकेटर को ब्लॉक कर दिया क्योंकि उन्हें उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इस पॉडकास्ट के क्लिप ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वो खिलाड़ी कौन हो सकता है। हालांकि नेहल ने किसी भी नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन इसने प्रशंसकों को अपने अनुमान लगाने से नहीं रोका। एक यूजर ने कमेंट किया, “शिमरॉन हेटमायर? या तुषार देशपांडे?” एक अन्य ने लिखा, “चहल आरआर में थे।” एक तीसरे यूजर ने पूछा, “युजवेंद्र चहल भाई तू ह क्या।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


