Source :- LIVE HINDUSTAN
घंटों तक जिम में पसीना बहाने और हैवी डायटिंग करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो गड़बड़ी कुछ और है। इस बारे में पेट के डॉक्टर ने बात की और कुछ कारण बताए हैं।
आजकल मोटापा भारत में ज्यादातर लोगों की बड़ी समस्या बन चुका है और इसके पीछे लोग लाखों कोशिशें करते हैं। हैवी एक्सरसाइज, डायटिंग, योगा, आयुर्वेदिक दवाइयां और ना जाने क्या-क्या। इसके बाद भी कई लोगों का वजन तस से मस नहीं होता और पेट की चर्बी थुलथुली होकर लटकती रहती है। मोटापा ना सिर्फ आपका लुक खराब कर देता है बल्कि कई बीमारियों को भी जन्म देता है जैसे थायराइड, शुगर, हाई बीपी, हार्ट अटैक। अक्सर लोग सोचते हैं कि मोटापा कम करने के लिए घंटों तक जिम में पसीना बहाओ और खाना कम खाओ बस यही करना है। इसी बात पर मेदांता हॉस्पिटल की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुक्रित सूद वजन कम करने का सही तरीका बताया है।
पाचन तंत्र सही होना जरूरी है
डॉक्टर सूद का कहना है कि अगर आप हैवी एक्सरसाइज डेली करते हैं और डायटिंग भी कर रहे हैं। इसके बाद भी मोटापा कम नहीं हो रहा है, तो आपका पाचन तंत्र सही नहीं है। कमजोर पाचन तंत्र की वजह से शरीर फैट सही से बर्न नहीं कर पा रहा है। वजन कम करने में मेटाबॉलिज्म खास रोल निभाता है।
खाने की ये चीजें करती हैं नुकसान
डॉक्टर का कहना है कि ज्यादातर भारतीय तेल, चीनी और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। इसकी मात्रा ज्यादा होने के कारण गट बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ सकता है और इसी के कारण शरीर में सूजन भी आ जाती है। ऐसे में वेट लॉस करना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है। ज्यादा चीनी और तेल की वजह से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं और नींद में कमी हो जाती है, साथ ही अनियमित लाइफस्टाइल भी वजन बढ़ने का कारण बनते हैं।
कैलोरी कम करने पर फोकस
ज्यादातर लोग कैलोरी कम करने और कम कैलोरी वाली चीजें खाने पर ध्यान देते हैं लेकिन इसके साथ वह प्रोटीन, फाइबर और हेल्द डायट को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और अगर आप ज्यादा डायटिंग कर रहे हैं, कम खाना खाते हैं, तो शरीर स्टार्वेशन मोड यानी भूखा रहने का आदि हो जाता है। ऐसी सिचुएशन में वजन कम नहीं होता है।
कैसे कम कर सकते हैं वजन?
- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो करीब 1 महीना अपनी डायट पर फोक्स करें। खाने में हाई प्रोटीन, फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। कैलोरी और कार्ब्स को बैलेंस करते हुए खाएं। दोनों ही चीजें शरीर के लिए जरूरी है।
- खाने का समय सही करें। सुबह जल्दी उठें और सही समय पर नाश्ता करें। फिर लंच 1-2 बजे तक करें लेकिन बीच में कुछ हेल्दी स्नैक्स खाएं। रात का खाना कोशिश करें कि 8 बजे तक खा लें। जल्दी डिनर करने से वह पच जाता है।
- टहलने का नियम भी बनाएं। आप चाहे तो रात का खाना खाने के बाद टहलने जाएं या फिर मॉर्निंग वॉक करें। वॉक करने से शरीर का फैट कम होता है।
- एक्सरसाइज वही करें, जो आपको सूट करें और घंटों तक पसीना बहाने के बजाय सही एक्सरसाइज को रूटीन से करें।
- अच्छी नींद यानी 7-8 घंटे सोना जरूरी है, ऐसा नियम बनाएं।
- स्ट्रेस कम करने की कोशिश करें, हर बात पर स्ट्रेस लेंगे तो ओवरईटिंग करने लगेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



