Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/sarrtggtrfrtsdytrgytffrtffggdhfgddjfgtsggff_1780229487277_1780229491701_1fd695ca-2b73-4cdc-a3e1-482188ab7651.jpgबॉबी देओल ने हाल में अपने करियर के बुरे दौर के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म जब वी मेट से रिप्लेस कर दिया गया था। उन्होंने ही प्रोडक्शन हाउस से फिल्म के लिए बात की थी।
बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बंदर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म जल्द रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले बॉबी देओल ने अपने फिल्मी करियर पर खुलकर बात की। बॉबी देओल का फिल्मी सफर शुरुआत में तो अच्छा रहा। लेकिन एक ऐसा भी दौर आया जब वो पिछड़ते चले गए। काम मिलना कम हो गया। कई बड़े प्रोजेक्ट्स से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। इस लिस्ट में उनकी झोली में आई फिल्म जब वी मेट भी थी। बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। बॉबी देओल को इसी दर्द ने एक अच्छा एक्टर बनने में मदद की।
बॉबी देओल का बुरा दौर
टीवी शो आपकी आपकी अदालत में बॉबी देओल ने अपने करियर के उस बुरे दौर के बारे में बात की जब उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। एक्टर ने बताया कि फिल्म जब वी मेट से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।एक्टर ने कहा इस फिल्म के लिए उन्होंने जिस प्रोडक्शन हाउस के बात की थी। बाद में उसी प्रोडक्शन हाउस ने किसी दूसरे हीरो के साथ फिल्म को बना लिया। उन्हें इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया।
इम्तियाज अली का काम आया था पसंद
बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर इम्तियाज अली का काम फिल्म सोचा ना था की शूटिंग के समय से ही पसंद था। उन्होंने कुछ रफ कट देखे थे जिसे देखने के बाद उन्हें इम्तियाज अली के टैलेंट पर बहुत भरोसा हो गया था। इस बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, ‘ये स्टोरी अब खत्म हो चुकी है और हम अच्छे दोस्त हैं। मेरा दिल टूटा था क्योंकि मुझे उस समय अपने करियर के लिए इस तरह की फिल्म की जरूरत थी। मुझे इम्तियाज के टैलेंट पर फिल्म सोचा ना था के दौरान से भरोसा था मैंने कुछ रफ कट देखे थे।मुझे लगा ये शानदार डायरेक्टर है, इनके साथ काम किया जाना चाहिए।’
शाहिद कपूर ने किया था बॉबी देओल को रिप्लेस
बॉबी देओल ने कहा, ‘हम दोनों ने फिल्म बनाने का फैसला किया। लेकिन जब आपकी मार्किट में पोजीशन अच्छी नहीं हो तो कोई आपको सपोर्ट नहीं करता। तो समय जाता रहा और हम फिल्म को स्टार्ट करने के बारे में सोचते रहे। जिस प्रोडक्शन हाउस से मैंने बात की थी। उन्होंने इम्तियाज अली को एक महंगा डायरेक्टर बताया। लेकिन फिर उसी प्रोडक्शन ने इम्तियाज अली, करीना कपूर के साथ वही फिल्म बना ली।’ बॉबी देओल ने कहा कि इस फिल्म से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। फिल्म के हीरो थे शाहिद कपूर। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







