Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/sarrtggtrfrtsdytrgytffrtffggdhfgddjfgtsggffrr_1780235930740_1780235944572_963b07a5-283f-464a-8c2d-0e4c82a608a3.jpgशाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 की कहानी को लेकर फैन थ्योरी सामने आई है। बताया जा रहा है कॉकटेल की कहानी से एकदम उल्टी होगी कॉकटेल 2।
साल 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म आई थी कॉकटेल। इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक ने उस समय की ऑडियंस पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। एक्शन और रोमांस के बीच की ये एक ऐसी फिल्म थी जो समय के साथ बदलने वाली फीलिंग्स और इमोशन की बात कर रही थी। एक लव ट्रायंगल था जिसमें सैफ के किरदार गौतम को दीपिका यानी वेरोनिका की खूबसूरती और हॉटनेस पसंद है। लेकिन फिर एंट्री होती है डायना यानी मीरा की सादगी पसंद आती है। अब कॉकटेल 2 आ रही है और इसकी कहानी एकदम अलग होने वाली है।
फैन थ्योरी
हाल में कॉकटेल 2 का गाना ‘तुझको’ रिलीज हुआ है। इस गाने के मुताबिक फिल्म में शाहिद यानी कुनाल और रश्मिका यानी दीया के बीच पुराना प्यार दिखाया गया था। कॉलेज में मुलाकात हुई, फिर प्यार, जॉब की वजह से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, फिर साथ सगाई। इसी दौरान होती है कृति सेनन की एंट्री। फैन थ्योरी के मुताबिक इस बार कॉकटेल 2 की कहानी एकदम अलग होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद और रश्मिका कपल हैं। लेकिन फिर दोनों की जिंदगी में इनकी दोस्त बनकर कृति आती हैं और शाहिद को उनसे प्यार हो जाता है। तो पिछली फिल्म में दीपिका का दिल टूटा था। इस फिल्म में रश्मिका का दिल टूटने वाला है।
कहानी में आ सकता है ट्विस्ट
अगर दोनों फिल्मों की कहानी और कांसेप्ट को देखा जाए तो पहले वाले पार्ट में मेकर्स ने एक ऐसे किरदार को हाईलाइट किया था जो सादगी से भरा हुआ है। मीरा के किरदार ने अपनी सादगी से ऑडियंस का दिल जीत लिया था। वहीं कॉकटेल 2 आज की ऑडियंस के पसंद के हिसाब से बनाई जा रही है। यहां कृति के किरदार पर फोकस किया जाएगा। हालांकि, ये अभी थ्योरी ही है। फिल्म के गाने में यही दिखाया गया है। कहानी के एंड में अगर ट्विस्ट आया तो वो ऑडियंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
कॉकटेल के दोनों पार्ट
बता दें, कॉकटेल के दोनों पार्ट का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्म का म्यूजिक आज तक हिट है। वहीं दूसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर बज है फिल्म के गानों में कृति और रश्मिका के बीच केमिस्ट्री ज्यादा पसंद की जा रही है। फिल्म के अब तक तीन गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






