Source :- LIVE HINDUSTAN
बारिश के मौसम में घूमने-फिरने के लिए कुछ जगहों को सबसे अच्छा माना जाता है। रिलैक्सिंग छुट्टियां बिताने के लिए आप यहां बताई जगहों पर एक बार ट्रिप जरूर प्लान करें। पार्टनर और दोस्तों के साथ इन जगहों की ट्रिप प्लान करें।
बारिश के मौसम में प्रकृति का रूप देखने लायक होता है। इस समय पर हरियाली चारों तरफ फैल जाती है और पहाड़ों को छूते बादल और बहते झरने मन खुश कर देते हैं। इस मौसम में प्रकृति हरी-भरी हो जाती है, झरने जीवंत हो उठते हैं और चारों तरफ धुंध और बादल छा जाते हैं। जिन लोगों को बारिश पसंद होती है, वह इस मौसम को मिस किए बिना सुहावने मौसम में बाहर निकलना चाहते हैं और एन्जॉय करना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ज्यादातर लोग बारिश के मौसम में घूमना पसंद करते हैं। यहां जानिए बारिश में घूमने के लिए किन जगहों को बेस्ट माना जाता है।
1) उदयपुर, राजस्थान
झीलों की नगरी उदयपुर बारिश के मौसम में खिल जाती है। रेगिस्तानी राज्य होने के बावजूद, मानसून में उदयपुर का मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। पिछोला झील के बीच बने महलों पर गिरती बारिश की बूंदें इसे बेहद रोमांटिक बनाती हैं। अपने पार्टनर के अलावा आप परिवार के साथ भी यहां जा सकते हैं।
2) मांडू, मध्यप्रदेश
इस जगह पर इतिहास और प्रकृति का मेल देखने को मिलता है जो मानसून में कहीं और नहीं दिखता। बारिश में यहां के ऐतिहासिक महल, तालाब और पहाड़ियां इतने जीवंत हो उठते हैं जो सालभर में कभी नहीं दिखते। रूपमती मंडप और जहाज महल के खंडहर बारिश में धुले हुए बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
3) शिलोंग, मेघालय
इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। मानसून में यहां की उमियम झील और एलीफेंट फॉल्स देखने लायक होते हैं। इसके अलावा यहां बादलों के बीच से गुजरती सड़कें आपको किसी दूसरी दुनिया का अहसास करवा सकती हैं।
4) चिकमगलूर, कर्नाटक
कॉफी लैंड के नाम से मशहूर चिकमगलूर बारिश के दिनों और भी ज्यादा सुंदर दिखता है। बारिश की बूंदों के बीच कॉफी के बागानों में घूमना और मुलायनगिरी चोटी के रास्तों पर ट्रेकिंग करना एक जादुई अनुभव देता है। बारिश के दिनों में ये जगह एक हरे-भरे स्वर्ग में बदल जाता है।
5) महाबलेश्वर और पंचगनी, महाराष्ट्र
मानसून के दौरान यहां की पहाड़ियां पूरी तरह धुंध से ढक जाती हैं। यहां विल्सन पॉइंट और वेन्ना झील का नजारा इस मौसम में बेहद खूबसूरत लगता है। इस समय पर यहां के झरने अपनी पूरी रफ्तार में होते हैं।
नोट- बारिश के दिनों में किसी जगह को एक्सप्लोर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन सुहावने मौसम में शांति से समय बिताने के लिए ये एक बेहतरीन जगह है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



