Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/june_first_week_release_1780251220465_1780251224399_75b0dc88-7c3f-4ed4-b6f6-f9f3d127ea2b.png

OTT Release This Week: जून के पहले हफ्ते में 9 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक शामिल हैं। पढ़िए किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहीं कौन सी फिल्में और सीरीज। 

जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए धमाकेदार रहने वाला है। 1 से 7 जून के बीच जियो हॉटस्टार से लेकर नेटफ्लिक्स और जी5 पर 9 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन थ्रिलर से लेकर डॉक्यूमेंट्री और फैमिली शोज शामिल हैं। आइए जानते हैं किस ओटीटी पर रिलीज हो रहीं कौन सी फिल्में और सीरीज।

  1. डोंट कॉल इट अ कमबैक

जॉनर: स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री

रिलीज डेट: 1 जून

ओटीटी: जियो हॉटस्टार

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक इंग्लिश डॉक्यूमेंट्री है जिसे वाइस टीवी ने प्रोड्यूस किया है। नोआ ईगल ने सीरीज को होस्ट किया है। इस सीरीज में आपको खेल जगत की सबसे ऐतिहासिक कमबैक्स की कहानियों के बारे में बता चलेगा।

2. नॉट सूटेबल फॉर वर्क

जॉनर: सिटकॉम

रिलीज डेट: 2 जून

ओटीटी: जियो हॉटस्टार

फिल्म/ सीरीज के बारे में: 5 दोस्तों की कहानी जिन्होंने हाई स्कूल पास कर लिया है। अब वो बस अपने लिए एक सफल करियर चाहते हैं। वो बस काम से ऑब्सेस्ड रहते हैं।

3. धुरंधर द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा)

जॉनर: स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म

रिलीज डेट: 4 जून (शाम 7 बजे)

ओटीटी: जियो हॉटस्टार

फिल्म/ सीरीज के बारे में: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का पार्ट 2 है।ओटीटी पर आपको फिल्म के वो हिस्से भी देखने को मिलेंगे जो सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुए थे।

4. मां बहन

जॉनर: क्राइम कॉमेडी ड्रामा

रिलीज डेट: 4 जून

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

फिल्म/ सीरीज के बारे में: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की ये फिल्म एक मां और दो बेटियों की कहानी है। इस परिवार को एक दिन अपने किचन में अपने पड़ोसी की लाश मिलती है। इसके बाद एक के बाद एक मजेदार घटनाएं घटती हैं।

5. द पिरामिड स्कीम

जॉनर: क्राइम कॉमेडी ड्रामा

रिलीज डेट: 5 जून

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म/ सीरीज के बारे में: गोल्डी (परमवीर चीमा) एक यंग लड़का जो जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में एक पिरामिटड स्कीम मार्केटिंग का हिस्सा बन जाता है। उसे पैसे तो मिलते हैं, लेकिन साथ ही वो अपने परिवार का विश्वास खो देता है।

6. गुल्लक सीजन 5

जॉनर: फैमिली ड्रामा

रिलीज डेट: 5 जून

ओटीटी: सोनी लिव

फिल्म/ सीरीज के बारे में: मिश्रा परिवार एक बार फिर आपको हंसाने और इमोशनल करने आ रहा है। इस बार मिश्रा परिवार के घर पिंकी मामा भी आएंगे। तैयार हो जाइए मिश्रा परिवार के नए किस्सों के लिए।

7. ऑफिस रोमांस

जॉनर: अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी

रिलीज डेट: 5 जून

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

फिल्म/ सीरीज के बारे में: जैकी एक बड़ी कंपनी की सीईओ होती हैं। उनकी कंपनी में आपसी मेलजोल विरोधी नीति होती है। हालांकि, जब उनकी कंपनी में एक नया वकील काम करने आता है, तब उनकी इस पॉलिसी का टेस्ट होता है।

8. ब्राउन

जॉनर: क्राइम ड्रामा थ्रिलर

रिलीज डेट: 5 जून

ओटीटी: जी5

फिल्म/ सीरीज के बारे में: एक एक्स पुलिस ऑफिर जिसे शराब की लत लग चुकी है, वो एक सीरियल किलर को पकड़ने ड्यूटी पर वापस आती है। सीरीज में करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी।

9. पैट्रियट

जॉनर: स्पाई एक्शन थ्रिलर

रिलीज डेट: 5 जून

ओटीटी: जी5

फिल्म/ सीरीज के बारे में: मलयालम भाषा की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को महेश नारायण ने डायरेक्ट किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN