Source :- LIVE HINDUSTAN
सुबह की शुरुआत अच्छे ढंग से हो जाए तो दिन अच्छा बीतता है। अपने दिन की अच्छी स्टार्ट के लिए लक्ष्य और सफलता वाली शायरियां पढ़ें और आप एक दूसरे के साथ शेयर भी करें। यहां देखिए जोश के साथ सुबह की अच्छी शुरुआत के लिए खास शायरियां।
सुबह के समय हर कोई चाहता है शांति रहे और मन में कुछ नया करने का जुनून रहे। सुबह के समय अगर आप भी चाहते हैं कि खुद भी मोटिवेटेड रहें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें तो हम आपके लिए लेकर आए हैं लक्ष्य और सफलता वाली कुछ खास शायरियां जिन्हें पढ़कर मन में एक नई एनर्जी का संचार होगा और आप पॉजिटिविटी के साथ दिन की शुरुआत कर पाएंगे।
1) निकल आया है सूरज, एक नया सवेरा लाया है,
उठो और छू लो आसमान, ईश्वर ने तुम्हें फिर आजमाया है।
गुड मॉर्निंग
2) हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख,
हार जा चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख।
गुड मॉर्निंग
3) सूरज की किरणें आई हैं, नया पैगाम लाई हैं,
छोड़ो आलस, पकड़ो रास्ता, मंजिलें तुम्हें बुलाने आई हैं।
गुड मॉर्निंग
4) राह संघर्ष की जो चलता है, वही संसार को बदलता है,
जिसने रातों से जंग जीती है, सूर्य बनकर वही चमकता है।
आपका दिन मंगलमय हो
5) वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इन्सान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,
कल क्या होगा कभी मत सोचो, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे।
गुड मॉर्निंग
6) सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं,
थोड़ा सा पागल होना पड़ता है।
गुड मॉर्निंग, उठिए और अपने सपनों के लिए काम कीजिए
7) हाथों की लकीरों पर मत जा ऐ गालिब,
नसीब उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते।
कर्म करते रहिए, सुबह की शुभकामनाएं
8) मंजिलें भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं,
देखते हैं कल क्या होगा, हौसले भी तो जिद्दी हैं।
गुड मॉर्निंग
9) अगर तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा,
किनारे बैठकर कोई गोताखोर नहीं बनता।
एक नई शुरुआत के साथ सुप्रभात
10) जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है उसके पांव में छाला होगा,
बिना संघर्ष के इन्सान चमक नहीं सकता,
जो जलेगा उसी दिये में तो उजाला होगा।
गुड मॉर्निंग जी
11) हर सुबह एक नया आगाज होती है,
बीते कल को भूलकर, नए कल को संवारने की शुरुआत होती है।
गुड मॉर्निंग
11) ख्वाहिशों से नहीं गिरते हैं फूल झोली में,
कर्म की शाख को हिलाना होगा,
कुछ नहीं होगा अंधेरों को कोसने से,
अपने हिस्से का दीया खुद ही जलाना होगा।
गुड मॉर्निंग
12) मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है,
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है।
गुड मॉर्निंग
13) आज फिर एक नई सुबह आई है,
अपने साथ उम्मीद की नई किरण लाई है,
मुस्कुराओ और गले लगाओ इस दिन को,
किस्मत बदलने की घड़ी आई है।
गुड मॉर्निंग
14) जीत की खातिर बस जुनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
यह आसमान भी आएगा जमीन पर,
बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए।
आपका दिन मंगलमय हो
15) परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन,
यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर,
जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।
गुड मॉर्निंग
16) अपनी किस्मत खुद लिखनी होगी, यह कोई वसीयत नहीं है,
मेहनत से ही सब कुछ मिलेगा, यहाँ कोई शॉर्टकट नहीं है।
आपका दिन मंगलमय हो
17) हौसले बुलंद कर रास्तों पर चल दे,
तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा,
बढ़कर अकेला तू पहल कर,
देखकर तुझको काफिला खुद बन जाएगा।
गुड मॉर्निंग
18) जब आंखों में अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया,
है मुश्किल क्या और आसान क्या, जब बस ठान लिया तो ठान लिया।
गुड मॉर्निंग
19) एक ऊर्जावान सुबह की बधाई!
उठो, जागो और तब तक मत रुको,
जब तक कि तुम अपने लक्ष्य को हासिल न कर लो।
आपका दिन मंगलमय हो
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







