Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मियों में अकसर स्किन एक्स्ट्रा केयर मांगती है और तेज धूप-धूल के कारण डल हो जाती है। डलनेस को दूर करने और निखार लाने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने घरेलू फेसपैक बनाकर लगाने का तरीका बताया है, जो 9 चीजों से बनेगा। चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे, इसके लिए हम कई चीजें फॉलो कर लेते हैं। कभी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स तो कभी घरेलू नुस्खे, लेकिन गर्मियों में स्किन धूप, धूल, मिट्टी के कारण काला पड़ ही जाता है और डलनेस हो जाती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बेदाग, निखरा हुआ और चमकता हुआ बना रहे। ऐसे में मार्केट में आपको डलनेस सुधारकर त्वचा को निखारने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे लेकिन वो काफी महंगे होते हैं और हर बार फायदेमंद नहीं होते। ऐसे में आप नैचुरल चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके देख सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा और खोई हुई चमक भी लौटेगी। इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट इनाया गंभीर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 9 घरेलू चीजों से बने फेस पैक के बारे में बताया है। उका कहना है कि इसे लगाने से आप सिर्फ 7 दिनों में चेहरे पर निखार पा सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए फेसपैक इंग्रेडिएंट्स

इनाया का कहना है कि कई लोग डलनेस से परेशान हो जाते हैं और कई लोग आज भी निखरी त्वचा पाने के लिए महंगी क्रीम लगा रहे हैं। ऐसे में आपको बेसन पाउडर, मसूर दाल आटा, चावल का आटा, अलसी बीज आटा, मुलेठी पाउडर, कस्तूरी हल्दी (या अम्बा हल्दी), ड्राई मिल्क पाउडर, रोज पाउडर, ऑरेंज पील पाउडर सबकुछ 1-1 चम्मच लेना है और मिक्स करके पाउडर बनाकर कांच की शीशी या किसी डिब्बी में स्टोर कर लें।

इस्तेमाल करने का तरीका है अलग

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ये पाउडर ही सीधा चेहरे पर लगाना है। इनाया ने आगे 5 दिन का फुल ब्यूटी प्लान शेयर किया है, जिसमें आपको पहले कच्चे दूध के साथ इस पाउडर को मिलाकर लगाना होगा। दूसरे दिन गुलाब जल के साथ लगाएंगे। वहीं तीसरे दिन एलोवेरा जेल के साथ पैक अप्लाई करें। चौथे दिन आप साधारण दूध के साथ पैक लगाएं और फिर पांचवें दिन टमाटर या नींबू के रस के साथ आपको फेसपैक पाउडर मिलाकर लगाना होगा। ध्यान रखें कि जो भी चीज आपकी स्किन को सूट करें, वही लगाएं वरना ना लगाएं।

कितनी देर तक लगाकर रखें

आप हर दिन के हिसाब से जो भी फेसपैक लगा रही हैं, उसे करीब 15 से 20 मिनट तक रखना होगा और सूखने पर साधारण पानी से मुंह धो लें। फिर मॉइस्चराइजर लगाकर छोड़ दें। ये 5 दिन का रूटीन फॉलो करने के बाद छठे दिन आपको त्वचा पर फर्क दिखेगा।

फायदे भी जानिए

-दाग-धब्बे हल्के होंगे

-स्किन टोन इवन होगी

-नैचुरल ब्राइटनेस आएगी

-स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनेगी

-ग्लो और शाइन बढ़ेगी

फेसपैक लगाने से पहले जरूरी बात

वैसे तो ये फेसपैक नैचुरल चीजों से तैयार किया गया है लेकिन हर स्किन टाइप पर सबकुछ सूट नहीं करता है। ऐसे में आपको पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। अगर किसी तरह की खुजली, इरिटेशन या रेडनेस हो रही है, तो इसे ना लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN