Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/sridevi_jahnvi_1780292367670_1780292368180_0accefed-1761-43d0-9a94-1f6919e1ce38.jpgजाह्नवी कपूर राम चरण के साथ पेड्डी फिल्म में आ रही हैं। उनके पेरेंट्स श्रीदेवी और चिरंजीवी भी साथ काम कर चुके हैं। अब जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे मेगास्टार होकर भी उनकी मां के लिए परिवार से बढ़कर कुछ नहीं था।
श्रीदेवी और चिरंजीवी साउथ की कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब उनके बच्चे पेड्डी मूवी में आ रहे हैं। राम चरण और जाह्नवी कपूर इस फिल्म के लीड एक्टर्स हैं। दोनों साथ में पेड्डी का प्रमोशन कर रहे हैं। एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह मेगा स्टार होते हुए भी अपने परिवार के लिए पूरी तरह से डेडिकेटेड थीं। एक बार जब शूटिंग की वजह से खुशी का बर्थडे मिस हुआ तो श्रीदेवी फोन पर रोती थीं।
बचपन से शर्मीली थीं श्रीदेवी
जाह्नवी टाइम्स नाऊ से बात कर रही थीं। उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी को याद किया। जाह्नवी ने बताया कि श्रीदेवी इतना कुछ करने के बावजूद भी शर्मीली इंसान थीं। 4 साल की उम्र से काम करना शुरू किया, जब उन्होंने घर संभालने का फैसला लिया तो खुद को पूरी तरह बदलना चाहती थीं।
फैमिली को दिया पूरा वक्त
जाह्नवी बोलीं, ‘मॉम का इस पहलू को मैं बहुत मानती हूं। अगर उन्होंने कुछ करने का फैसला लिया तो वह उसमें पूरी तरह से घुस जाती थीं। फैमिली लाइफ को भी उन्होंने ऐसे ही देखा। उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ का चैप्टर पीछे छोड़ा और पूरी तरह मां और पत्नी की भूमिका निभाने में लग गईं। मैंने यही देखा था और जब हम बड़े हुए तब वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर लौटीं।’
जब मिस हो गया खुशी का बर्थडे
श्रीदेवी परिवार के लिए कितनी डिवोटेड थीं, जाह्नवी ने इसका उदाहरण दिया। वह बताती हैं ‘मुझे याद है, जब वह इंग्लिश-विंग्लिश की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने फिल्म का शेड्यूल ऐसा तय किया जो कि हमारी समर वैकेशन के साथ पड़ जाए। कुछ वजहों से न्यू यॉर्क का शेड्यूल मैच नहीं कर पाया और उनसे खुशी और पापा का बर्थडे मिस हो गया। एक हफ्ते तक पैकअप के बाद हर दिन फोन करके वह रोती थीं। आप सोच नहीं सकते हैं कि वो इंसान एक मेगास्टार थीं और उनके दिन में सबसे दुख की वजह यह थी कि उन्होंने अपने बच्चे का बर्थडे मिस कर दिया।’
बोनी के सिर पर तेल लगाना था फेवरिट काम
जाह्नवी बोलीं कि उन लोगों ने बहुत प्रिविलेज्ड जिंदगी जी है। पर उनकी मां ने कभी ऐसा नहीं जताया कि देखो मैंने क्या अचीव किया है। जाह्नवी बोलीं कि उनका पसंदीदा काम बाजार से पॉम्फ्रेट मच्छी लाना था ताकि वह अपनी बेटियों के लिए इसकी बढ़िया चटनी बना सकें। पति बोनी कपूर के सिर पर तेल लगाना था।
श्रीदेवी और चिरंजीवी में समानता
जाह्नवी ने बताया कि राम चरण जब अपने पिता चिरंजीवी की बात करते हैं और वह अपनी मॉम श्रीदेवी की तो समझ आता है कि दोनों के सोचने का तरीका एक सा ही है। दोनों के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन ही जरूरी था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






