Source :- LIVE HINDUSTAN
NMDC Steel Share Price: आज शेयर बाजार में गिरावट के उलट एनएमडीसी स्टील के शेयरों की कीमतों में 18% की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए।
NMDC Steel Share Price: एनएमडीसी स्टील के शेयरों की कीमतों में बाजार में जारी गिरावट के उलट तेजी देखने को मिली है। 100 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक का भाव एक वक्त पर 18 प्रतिशत चढ़ गया था। कंपनी के तिमाही नतीजों से निवेशक काफी खुश हैं। जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में यह तेजी दर्ज की गई है। बता दें, आज सोमवार को सेंसेक्स 508.40 अंक की गिरावट के साथ 74267.34 अंक पर बंद हुआ है।
52 वीक हाई पर पहुंच गया स्टॉक
एनएमडीसी स्टील के शेयर आज सोमवार को बीएसई में 48.44 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत की तेजी के साथ 52.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। 24 महीने के बाद कंपनी के शेयर इस स्तर पर पहुंचे हैं। बता दें, मार्केट के क्लोजिंग के वक्त पर बीएसई में एनएमडीसी स्टील के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 50.63 रुपये के लेवल पर था।
कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे?
एनएमडीसी स्टील का नेट प्रॉफिट 391.90 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 473.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के ऑपरेशनल रेवन्यू 36.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3879 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2838 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 58.70 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी को 2373.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, पिछले वित्त वर्ष के दौरान इस कंपनी का रेवन्यू 13641 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 32 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.82 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 33.07 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 14837 करोड़ रुपये का है।
दो साल में NMDC Steel के शेयरों का भाव 15.90 प्रतिशत लुढ़क गया है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल में यह स्टॉक 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 18.96 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में कम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







