Source :- LIVE HINDUSTAN
हार्ट अटैक आना भी आजकल बड़ा नॉर्मल हो गया है। अच्छे भले इंसान को दिल का दौरा पड़ जाता है, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान को बेहतर करें। गर्मियों में भी हार्ट अटैक रिस्क बढ़ जाता है। इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट सरिता राव का कहना है कि कुछ बदलाव और लक्षणों को हम नजरअंदाज करते हैं।
गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में कुछ कारणों की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। आजकल हार्ट अटैक के मामले इतने आम हो गए हैं कि कब किसे दिल का दौरा पड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिनमें लोग अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि दिल का दौरा केवल सर्दियों में पड़ता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। भीषण गर्मी में भी हार्ट अटैक का खतरा कम नहीं होता, बल्कि कुछ लोगों में इसका रिस्क और बढ़ जाता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सरिता राव के अनुसार, गर्मियों में शरीर में दिखने वाले कुछ बदलाव और मामूली लक्षण हार्ट अटैक का संकेत हो सकते हैं। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
क्यों बढ़ जाता है रिस्क?
डॉक्टर सरिता का कहना है कि गर्मियों में ज्यादा मेहनत वाला काम और पानी की कमी के कारण दिल पर सीधा दवाब पड़ता है। अगर आप शरीर को हाइड्रेट नहीं रखते हैं, तो रिस्क ज्यादा होता है। पसीना निकल जाने पर इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और इसी वजह से हार्ट रिस्क बढ़ जाता है।
किन 3 चीजों से रहें अलर्ट
लो ब्लड प्रेशर
अगर लगातार लो ब्लड प्रेशर बना हुआ है और इसके कारण आपको थकान, कमजोरी, चक्कर जैसे लक्षण दिख रहे हैं। तो फौरन डॉक्टर से मिलें। एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में ब्लड वेसेल्स फैलती है और इससे ब्लड प्रेशर गिर जाता है। इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी
शरीर से जब पसीना ज्यादा निकल जाता है, तो सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्वों में असंतुलन हो सकता है। यह असंतुलन हार्ट की धड़कनों में बदलाव पैदा कर सकता है। इसके कारण भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। अगर आपको लगातार पसीना निकल रहा है और अंदर से कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा, तो सलाह लें।
डिहाइड्रेशन या चेस्ट पेन
आपका शरीर काम ज्यादा कर रहा है और पानी कम मिल रहा है, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकता है। पानी की कमी के कारण कई बार हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है और यही रिस्क बढ़कर हार्ट अटैक हो सकता है। इसलिए गर्मी में ज्यादा पानी पीने की सलाह डॉक्टर देते हैं। शरीर में पानी की कमी हार्ट पर सीधा प्रेशर करती है और इससे कई बार खून गाढ़ा होकर जमने लगता है। कई लोगों को ऐसे में दिल में हल्का दर्द भी उठता है लेकिन अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। अगर दिल में दर्द बार-बार महसूस हो रहा है, तो फौरन डॉक्टर से मिलें।
कैसे करें बचाव
-गर्मियों में पानी की कमी शरीर में बिल्कुल ना होने दें। खूब पानी पिएं या फिर जूस-नारियल पानी पिएं।
-तेज धूप में बाहर जा रहे हैं तो सिर को कवर करें।
-ज्यादा पसीना या अन्य परेशानी होने पर छांव वाली जगह पर बैठें।
-गर्मी में शराब कम पिएं। इससे लिवर पर असर पड़ता है और हार्ट पर भी।
-कमजोर दिल और बीपी वाले मरीजों को गर्मियों में खास ख्याल रखना होगा।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






