Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/sd_1780380152693_1780380152816_8c1f6e1f-8617-4f7a-ae2f-507b4bec162d.pngवरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ के कुछ सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। एक सीन में कंडोम और उसके फ्लेवर की बात की गई थी। एक अन्य सीन में महिला के कपड़े गलत तरह से दिख रहे थे।
वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ लेकर आ गए हैं। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो रही है। लेकिन CBFC ने रिलीज से पहले फिल्म के कुछ सीन पर कैंची चला दी है। रिपोर्ट के मुताबिक CBFC ने फिल्म में दिखाए गए कंडोम ब्रांड और एक वल्गर हाथ के भाव को रिप्लेस करने की बात कही है। फिल्म इन कट के बाद ही थिएटर में रिलीज हो पाएगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी। डायरेक्टर डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये आखिरी फिल्म बताई जा रही है।
फिल्म के इन सीन पर चली कैंची
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक CBFC के एग्जामिनेशन कमेटी ने फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के एक कंडोम सीन को ब्लर करने की बात कही है। इसके साथ ही सीन में कंडोम फ्लेवर जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है। कमेटी ने इस ‘फ्लेवर’ शब्द को म्यूट करने को कहा है। फिल्म में क्रिकेटर जोस बटलर और बेन स्टोक्स का नाम भी एडिट किया गया है। फिल्म में एक नाचती हुई महिला के सीन में उसके चेहरे पर जूम इन करने को कहा गया है क्योंकि महिला अंडरगारमेंट्स नजर आ रहे थे। जूम इन कर महिला के चेहरे पर ही कैमरा रखने को कहा गया है। CBFC के इन सुझावों को मेकर्स ने मान लिया था। 27 मई को बोर्ड ने फिल्म का CBFC सर्टिफिकेट मेकर्स को दे दिया। अब ये फिल्म 5 जून को थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है।
फिल्म की कहानी
हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी वरुण के किरदार जस और उनकी दो पार्टनर के इर्दगिर्द घूमती है। जस अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) से तलाक लेना चाहता है क्योंकि वो मां नहीं बन सकती है। तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच जस लंदन जाता है और उसकी मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है। दोनों के बीच प्यार होता है और प्रीत मां बनने वाली होती है। इसी बीच बानी भी गुड न्यूज दे देती है। दोनों की डिलीवरी होनी है। इस तिकड़ी के बीच जिमी शेरगिल विलेन बने नजर आ सकते हैं। मनीष पॉल और मौनी रॉय का किरदार एंटरटेन करने वाले हैं।
फिल्म को लेकर विवाद
है जवानी तो इश्क होता है को विवाद का सामना भी करना पड़ रहा है। वासु भगनानी ने मेकर्स पर गाना ‘चुनरी चुनरी’ बिना उनकी परमिशन के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। फिल्म का ये गाना ऑडियंस को खास पसंद नहीं आ रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






