Source :- LIVE HINDUSTAN
Vedanta Ltd Share Price: ईडी ने वेदांता लिमिटेड के लखनऊ और मुंबई ऑफिस में सर्च ऑपरेशन किया है। यह जांत फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत किया गया है। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
Vedanta Ltd Share Price: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने वेदांता लिमिटेड के मुंबई और दिल्ली ऑफिसों में सर्च ऑपरेशन किया है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। यह जांच फेमा (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत की गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह सर्च ऑपरेशनल वेदांता लिमिटेड की तरफ से अपनी मूल कंपनी को वेदांता रिसोर्सेज को किए गए रॉयल्टी भुगतान से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि, इस पूरे मसले पर कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक वेदांता लिमिटेड की तरफ से जारी नहीं किया गया है।
अपने डिमर्जर की वजह से वेदांता लिमिटेड के शेयर चर्चा में हैं। मई के महीने में एलुमिनियम, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील बिजनेस का डिमर्जर हो गया था। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा था कि सभी अलग हुई इकाईयां जून के अंततक अलग कंपनी के तौर पर शेयर बाजार में ट्रेड करने लगेंगी।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Vedanta Ltd Stock Price)
वेदांता लिमिटेड के शेयर आज मंगलवार बीएसई में गिरावट के साथ 336.95 रुपये के स्तर पर खुला था। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद वेदांता लिमिटेड के शेयर 343.50 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। पिछले एक महीने में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई के डाटा के अनुसार वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6 महीने में 75 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। एक साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों का भाव 117 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 360.70 रुपये है। वेदांता लिमिटेड 52 वीक लो लेवल 151.13 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपये का है।
दो साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों का भाव 109 प्रतिशत और तीन साल में 236 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले 5 साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 242 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों का भाव 784 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशल निवेशकों को दिया है।
लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी
वेदांता लिमिटेड निवेशकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है। कंपनी के शेयर आखिरी बार मार्च तिमाही में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2025 में कंपनी ने दो बार में 23 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







