Source :- LIVE HINDUSTAN

सरकार, नवरत्न कंपनी NHPC लिमिटेड में 6% तक हिस्सेदारी बेच रही है। सरकार करीब 8 पर्सेंट डिस्काउंट पर कंपनी में अपना हिस्सा बेच रही है। एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 5% से अधिक टूटकर 73.20 रुपये पर पहुंच गए हैं।

नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। एनएचपीसी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 73.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। सरकार इस हाइड्रोपावर कंपनी में 6 पर्सेंट तक हिस्सेदारी बेच रही है। सरकार नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड में अपना हिस्सा करीब 8 पर्सेंट डिस्काउंट पर बेच रही है। कंपनी का ऑफर फॉर सेल (OFS) मंगलवार को नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुल गया है। केंद्र सरकार ने हाल में कोल इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेची है।

8% डिस्काउंट पर शेयर बेच रही है सरकार
नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) का फ्लोर प्राइस 71 रुपये तय किया गया है। फ्लोर प्राइस, कंपनी के शेयरों के सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से 8 पर्सेंट डिस्काउंट पर है। एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में 77.19 रुपये पर बंद हुए थे। आम निवेशकों के लिए नवरत्न कंपनी एनएचपीसी का ऑफर फॉर सेल (OFS) बुधवार 3 जून को खुलेगा। सरकार ने सोमवार को एनएचपीसी लिमिटेड का ऑफर फॉर सेल अनाउंस किया, जिसमें बेस साइज कंपनी की इक्विटी का 3 पर्सेंट है। वहीं, ओवर-सब्सक्रिप्शन की स्थिति में 3 पर्सेंट अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीन शू ऑप्शन है।

हिस्सेदारी बेचने से सरकार को मिल सकते हैं 4300 करोड़ रुपये
एनएचपीसी लिमिटेड के ऑफर फॉर सेल (OFS) का बेस इश्यू साइज 2139.59 करोड़ रुपये का होगा। वहीं, बिल्कुल इतने का ही ग्रीन शू ऑप्शन है। दोनों के फुली सब्सक्राइब्ड होने पर सरकार को करीब 4300 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। स्टॉक एक्सचेंजों पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, मार्च तिमाही के आखिर में सरकार की हिस्सेदारी 67.4 पर्सेंट है।

चौथी तिमाही में NHPC को 1549 करोड़ रुपये का मुनाफा
नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 1549 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 68.5 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में एनएचपीसी लिमिटेड को 919.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में एनएचपीसी लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 पर्सेंट बढ़कर 2816 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 2347 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 को खत्म तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 1196 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1205 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN