Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/2_june_anupama_1780397538883_1780397543191_8691b2e7-9765-4258-a797-a82944ea03b5.jpgAnupama Today’s Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में प्रेम, अनुपमा का ऑर्डर छीन लेता है। इतना ही नहीं, अनुपमा के कैफे को बदनाम करने की कोशिश भी करता है।
स्टार प्लस के फेमस शो ‘अनुपमा’ के आज (2 जून 2026) के एपिसोड की शुरुआत ‘लव यू जिंदगी कैफे’ से होती है। अनुपमा, अंश पर चिल्लाती है। अंश, अनुपमा और दिग्विजय से माफी मांगता है। इसके बाद सभी लोग ऑर्डर की तैयारियों में लग जाते हैं। ऑर्डर के तैयार होने के बाद जब अनुपमा खाने के डिब्बे गाड़ी में रखने जाती है तब उसे प्रेम दिखता है। प्रेम भी उसकी कम्पनी के लिए खाना पैक कर रहा होता है जिसके लिए अनुपमा ने खाना बनाया है।
अनुपमा को झटका
प्रेम, अनुपमा को बताता है कि अब ये कॉन्ट्रैक्ट उसके पास है। इसके तुरंत बाद प्रेरणा के पास मेल आता है जिसमें ऑर्डर कैंसिल करने की बात लिखी होती है। प्रेरणा, पायल को कॉल करती है। पायल कहती है कि उनके कैफे की रेपुटेशन खराब है इसलिए उन्होंने ये ऑर्डर कैंसिल कर दिया है।
प्रेम का गुस्सा
अनुपमा, प्रेम का ये रूप देखकर दंग रह जाती है। अनुपमा, प्रेम से कहती है, ‘तुझे कॉन्ट्रैक्ट चाहिए था तो कह देता। मैं ऐसे ही दे देती। ये सब करने की क्या जरूरत थी? कल जब तू होश में आएगा न तब तू अपनी ही नजरों में गिर जाएगा बेटा।’ प्रेम भड़क जाता है और कहता है, ‘मैं आपका बेटा नहीं हूं अनुपमा जोशी। बेटा मत कहना।’
प्रेम की नफरत
अनुपमा कहती है, ‘तू मुझसे नाराज है तो मुझसे लड़। मुझे बर्बाद कर। बा, बापूजी, किंजल…इन सबकी मेहनत को क्यों बर्बाद कर रहा है? पहले बता देता तो कम से कम मौका हाथ से जाता। मेहनत बर्बाद नहीं जाती।’ प्रेम कहता है, ‘इसलिए तो नहीं बताया। चोट ऐसी देनी चाहिए जो बहुत गहरी चुभे। ये बात समझ लीजिए कि जो आपके साथ रहेगा वो पिसेगा क्योंकि मैं तो आपको बर्बाद करके रहूंगा।’
राही पर भड़केगी अनुपमा
दिग्विजय भड़क जाते हैं और प्रेम से कहते हैं, ‘सारी जिंदगी यही सिखा है बराबर वालों से टकराना चाहिए, लेकिन कभी कभी नीचे वालों से भी उलझना पड़ता है। तुम्हारा चैलेंज मंजूर है मिस्टर लूजर।’ राही बीच में आती है और दिग्विजय को अपना मुंह बंद रखने की सलाह देती है। अनुपमा भड़क जाती है और राही का मुंह बंद कराती है।
प्रेम को देगी करारा जवाब
अनुपमा कहती है, ‘अपना मुंह बंद रख राही प्रेम कोठारी। तुझे मुझसे नफरत है न प्रेम कोठारी तो कर। जी भरकर नफरत कर। मेरा कैफे यहीं है, अगर हिम्मत है तो इसपर ताला लगाकर दिखा। जो कर सकता है करके दिखा। अपनी इस अमेरिकन मां और गधी बीवी को साथ ले ले, पूरा जोर लगा ले, लेकिन फिर भी मेरे कैफे को बर्बाद करके नहीं दिखा पाएगा। ये मेरा ओपन चैलेंज है।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






