Source :- LIVE HINDUSTAN
मल्टीबैगर कंपनी पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर 2 दिन में 20% उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में 7 साल में 10000% से अधिक की तेजी आई है। दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल और विकास खेमानी का कंपनी पर बड़ा दांव है।
मल्टीबैगर कंपनी पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 19392.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। दो दिन में पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 20 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 19,439.95 रुपये के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर 30 दिसंबर 2025 को इस लेवल पर थे। पिछले 7 साल में पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 10000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल और विकास खेमानी का इस कंपनी पर बड़ा दांव है।
10000% से अधिक उछल गए पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) के शेयर पिछले 7 साल में 10245 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर 31 मई 2019 को 186.67 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 जून 2026 को 19392.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में 14,485 पर्सेंट की तेजी आई है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2243 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। पिछले 4 साल में पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर 1117 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 675 पर्सेंट की तेजी आई है। पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19,439.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 13,300 रुपये है।
मुकुल अग्रवाल और विकास खेमानी की 1% से ज्यादा हिस्सेदारी
दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल और विकास खेमानी का पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) पर बड़ा दांव है। दोनों दिग्गजों की इस मल्टीबैगर कंपनी में 1 पर्सेंट से अधिक हिस्सेदारी है। हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, विकास खेमानी की पीटीसी इंडस्ट्रीज में 2.61 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, पीटीसी इंडस्ट्रीज में मुकुल अग्रवाल की 1.07 पर्सेंट हिस्सेदारी है। इसके अलावा, मोना रसेल मेहता की पीटीसी इंडस्ट्रीज में 2.39 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
दोगुना से ज्यादा बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
पीटीसी इंडस्ट्रीज (PTC Industries) का मुनाफा चौथी तिमाही में 100 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में पीटीसी इंडस्ट्रीज को 59.91 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 24.57 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में पीटीसी इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 85 पर्सेंट बढ़कर 225.47 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 121.91 करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 21,500 रुपये का टारगेट दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







