Source :- LIVE HINDUSTAN
एक्ट्रेस कटरीना कैफ की खूबसूरती का राज अक्सर लोग पूछते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके बाल लंबे-घने दिख रहे थे। उनकी तस्वीरों पर ही लड़कियों ने हेयर केयर सीक्रेट पूछना शुरू कर दिया। तो चलिए बताते हैं कटरीना कौन सा तेल लगाती हैं।
Katrina Kaif Hair Care Tips: एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग, डांसिंग स्किल्स और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ज्यादातर मांओं की शिकायत रहती हैं कि डिलीवरी के बाद बाल झड़ रहे हैं या फिर आगे से खोपड़ी गंजी दिख रही है। लेकिन कटरीना कैफ के बाल लंबे, घने और शाइनी दिख रहे थे। उनकी तस्वीरों पर कई लड़कियों ने उनके हेयर केयर सीक्रेट्स पूछ लिए। कटरीना ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद से उनके बालों की देखभाल का जिम्मा उनकी सास ने उठाया हुआ है। एक्ट्रेस की सास घर पर एक खास तरह का तेल बनाती हैं, जिसे लगाने से कटरीना के बाल लंबे, घने, शाइनी हुए और डिलीवरी के बाद भी उनके बालों पर कोई असर नहीं हुआ। तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर कौन सा तेल कटरीना लगाती हैं।
कैट की सास कौन सा तेल बनाती हैं?
कटरीना कैफ की सासू मां आंवला पाउडर, प्याज का रस, एवोकाडो का तेल, नारियल का तेल मिलाकर बालों के लिए देशी तेल तैयार करती हैं। पहले तो आपको इन चीजों से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में बता देते हैं।
- आंवला पाउडर- आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, हेयर फॉल कम करने और बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करता है। रोजाना इस्तेमाल से बाल घने और हेल्दी दिखने लगते हैं।
- प्याज का रस- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में हेल्प करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ तेज हो सकती है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाकर टूटने की समस्या कम करने में भी सहायक माना जाता है।
- एवोकाडो का तेल- ये तेल हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करके उन्हें मुलायम, स्मूद और फ्रिज-फ्री बनाने में काफी मदद करता है। यह बालों की ड्राईनेस को खत्म करने में भी हेल्प करता है।
- नारियल तेल- बालों को गहराई से पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह बालों की ड्राईनेस कम करके उन्हें मजबूत बनाता है और टूटने, दोमुंहे बालों व रूखेपन की समस्या को कम करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं ये तेल
सबसे पहले आप प्याज का रस निकाल लें और आंवला का पाउडर बना लें। बाजार से भी आप आंवला का पाउडर ले सकते हैं। अब इन दोनों चीजों को नारियल के तेल में मिक्स करें। एक पैन में एवोकाडो का तेल हल्का गर्म करें और इसमें नारियल तेल वाला पेस्ट मिक्स करके गाढ़ा तेल तैयार करें।
लगाने का तरीका क्या है
इस तेल को बनाकर आप शीशी में स्टोर कर लें और लगाने से पहले हल्का गुनगुना जरूर करें। इस तेल को शैंपू करने से करीब दो घंटे पहले लगा लें और फिर बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इस तेल से चम्पी करें और फिर लगा रहने दें। आपके बाल सिल्की-शाइनी हो जाएंगे और लंबे-घने भी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



