Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/rhea_aaryan_1780451004785_1780451009553_368a88df-93c0-41f2-ba90-fccaabd24ae8.pngरिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में फंसे तो उन्होंने आर्यन खान से बात की थी। रिया ने इस बातचीत के वक्त वो भी टाइम याद किया जब वो खुद ड्रग केस में फंसी थीं।
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में आर्यन खान के ड्रग केस मामले के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब आर्यन खान इस केस में फंसे थे तो उन्होंने आर्यन खान से बात की थी। उन्होंने बताया कि आर्यन खान की कहानी उनके भाई की कहानी से ज्यादा मिलती है। रिया ने अपने भी वक्त को याद किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके कुछ दोस्तों को छोड़कर किसी ने उनका सपोर्ट नहीं किया था।
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती?
वैरायटी इंडिया से कहा गया उनकी और आर्यन खान की कहानी लगभग एक जैसी है, ड्रग्स मामले में फंसने को लेकर। इस बात पर रिया चक्रवर्ती ने कहा, “जब मैंने देखा कि आर्यन खान किस चीज से गुज रहे हैं, मुझे पुरानी चीजें याद आ गईं क्योंकि ये काफी एक जैसा था। मेरी कहानी से ज्यादा, ये मेरे भाई शोविक की कहानी जैसा था। दोनों के बीच काफी समानताएं हैं। वो देखना बहुत-बहुत मुश्किल था। मैंने बहुत बार मीडिया से बात नहीं की, मैं अब भी नहीं करती हूं।”
रिया बोलीं- उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों को किया गया ट्रोल
एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त जो भी लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे थे, उन्हें ट्रोल किया गया, उनसे मौके छीन लिए गए और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त जो भी लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे थे, उन्हें ट्रोल किया गया, उनसे मौके छीन लिए गए और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। उन्होंने कहा, “शिबानी, निधि, अनीषा, समीषा और अनूषा, मेरी गर्लफ्रेंड्स मेरे लिए खड़ी रहीं। मेरे साथ साकिब सलीम और हुमा (कुरैशी) थे। जब मैं और शौविक जेल में थे, साकिब ने मेरे पेरेंट्स को बहुत सपोर्ट किया।”
साल 2021 में आर्यन खान हुए थे गिरफ्तार
बता दें, साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगे थे कि उन्होंने ही सुशांत को ड्रग्स दिलावाए थे। इस मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं, आर्यन खान की बात करें तो वो एक क्रूज पार्टी में गए थे जहां से उन्हें गिरफ्तार किया था। साल 2021 में आर्यन खान गिरफ्तार हुए थे। हालांकि, बाद में आर्यन खान के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला था और उन्हें छोड़ दिया गया था।
नेटफ्लिक्स पर आएगी रिया चक्रवर्ती की सारीज
रिया चक्रवर्ती के काम की बात करें तो वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज फैमिली बिजनेस में नजर आएंगी। इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती के साथ विजय वर्मा, अनिल कपूर और नेहा धूपिया नजर आएंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







