Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/rem_1780428684219_1780428701919_daea2bda-10e9-422c-919b-fc02d89995c4.jpg

आज हम आपको राजेश खन्ना और मोहम्मद रफी के एक गाने के बारे में बताते हैं। राजेश ने दरअसल, जिद्द की थी कि उनका गाना किशोर कुमार गाएंगे, लेकिन फिर कैसे बाद में रफी ने उस गाने को गाकर तहलका मचा दिया।

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिनकी आवाज के सभी दिवाने थे। लेकिन एक एक्टर थे जो रफी साहब के अलावा किशोर कुमार से अपने गाने में अवाज देने को बोलते थे और वह स्टार हैं राजेश खन्ना। इतना ही नहीं राजेश खन्ना की जिद्द के आगे जब रफी साहब की आवाज आई तो एक्टर ने भी घुटने टेक दिए थे।

क्या थी राजेश खन्ना की जिद्द

दरअसल, राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा में छाए हुए थे और एक के बाद एक कई हिट फिल्म दे रहे थे। राजेश के कई गानें उस वक्त किशोर कुमार गाते थे। राजेश खन्ना को लगता था कि उनके लिए किशोर कुमार लक्की हैं और वहीं उनके गाने गाएंगे। लेकिन फिर फिल्म आई दो रास्ते जिसके गाने को लेकर राजेश और म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के बीच एक जिद्द होने लगी।

मोहम्मद रफी के लिए राजेश और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के बीच जंग

दरअसल, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने एक धुन बनाई जिसके लिए उन्हें मखमली और रुहानी आवाज चाहिए थी। गाने रिकॉर्ड का वक्त आया तो राजेश ने बोल दिया कि मेरी आवाज किशोर कुमार ही होंगे। लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कहा कि काका आप हमारे हीरो हैं, लेकिन इस गाने के साथ सिर्फ मोहम्मद रफी न्याय कर सकते हैं।

रफी ने अपनी आवाज से राजेश को किया हैरान

इसके बाद मोहम्मद रफी रिकॉर्डिंग स्टूडियो आए और गाना रिकॉर्ड किया। जब उन्होंने ये रेशमी जुल्फें गाना गाया तो सबका दिल जीत लिया। यहां तक कि राजेश खन्ना ने जब यह गाना सुना तो वह रफी साहब के फैन बन गए थे और उनका फेवरेट गाने में से एक बन गया।

राजेश से पहले संजय को मिला था रोल

ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए पहले संजय खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन एक्टर के सेकेट्री ने काफी ज्यादा फीस बोली जिसके बाद यह रोल राजेश खन्ना के पास पहुंचा।

मुमताज की बतौर लीड ए ग्रेड फिल्म

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक मुमताज जो इससे पहले तक बी ग्रेड फिल्में करती थीं या फिर ए ग्रेड में सेकेंड लीड, वह इस फिल्म से पहली बार लीड हिरोइन बनीं ए ग्रेड फिल्म में। इस फिल्म में मुमताज का लिमिटिड ग्लैमरस रोल था।

रफी की थी लाखों लोगों में दीवानगी

मोहम्मद रफी की बात करें तो वह हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री की जान थे। उनकी आवाज को लेकर फैंस के मन में ऐसी दीवानगी होती थी कि हर म्यूजिक डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता था।

इतना ही नहीं जिस दिन रफी साहब की मौत हुई थी, उस दिन काफी बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद 10 हजार लोग उन्हें आखिरी विदाई देने आए थे। ऐसी भीड़ देखकर सब काफी हैरान हो गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN