Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/kangana_ranaut_john_abraham_1780456941073_1780456949781_36a3bd91-e2be-40f7-af78-1305524bc879.jpgकंगना की क्राइम थ्रिलर फिल्म का ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हुआ है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। मूवी में कंगना रनौत नर्स के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सुर्खियों में बनीं हैं। कंगना रनौत 26/11 आतंकी हमले की अनसुनी कहानी लेकर आई हैं। कंगना की क्राइम थ्रिलर फिल्म का ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हुआ है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। मूवी में कंगना रनौत नर्स के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। ऐसे में अब कंगना ने फिल्म के टाइटल यानी ‘भारत भाग्य विधाता’ बताया किया ये मूवी बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के बिना कभी नहीं बन पाती।
पहले ये था फिल्म का टाइटल
कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक खास किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया उन्होंने बताया कि अभिनेता जॉन अब्राहम ने ‘भारत भाग्य विधाता’ के टाइटल दिलाने में शीर्षक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ऐसा उन्होंने बिना कोई पैसा लिए किया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोलते हुए, कंगना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नाम पहले ‘नर्सेस ऑफ कामा’ था। लेकिन, जैसे-जैसे टीम ने फिल्म पर और काम किया, उन्हें लगा कि कोई दूसरा नाम इसकी भावना और बड़े संदेश को बेहतर ढंग से दिखाएगा।
जॉन ने बिना पैसे कि दिया टाइटल
कंगना के अनुसार, ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से प्रेरित था, जिसमें उन्होंने भारत के मेहनतकश लोगों को “देश की किस्मत बनाने वाला” बताया था। उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें और उनकी टीम को बहुत पसंद आई। लेकिन, एक रुकावट थी। यह नाम पहले से ही रजिस्टर था और जॉन अब्राहम का था। कंगना ने बताया, ‘जब उन्होंने जॉन को कॉल करके टाइटल मांगा तो उन्होंने तुरंत हां कर दी और बिना किसी पैसे की मांग किए यह नाम उन्हें दे दिया।’ कंगना ने इसे फिल्म इंडस्ट्री में एक बहुत ही अनोखी बात बताया, जो बहुत कम लोग ही कर सकते हैं।
मैं उनकी बहुत आभारी हूं
उन्होंने कहा, ‘फिल्म का नाम पहले ‘नर्सेस ऑफ कामा’ था। हम इसे बदलकर ‘भारत भाग्य विधाता’ करना चाहते थे। जब हमने इस टाइटल के बारे में सोचा, तो हमें पता चला कि यह पहले से ही रजिस्टर्ड है। लेकिन जब हमने जॉन अब्राहम से रिक्वेस्ट की, जिनके पास यह टाइटल था, तो उन्होंने हमें एक दिन के अंदर दे दिया। आमतौर पर, लोग टाइटल नहीं छोड़ते, लेकिन उन्होंने ऐसा किया, और इसके लिए हमसे कोई चार्ज भी नहीं लिया। इसलिए, मैं उनकी बहुत आभारी हूं।’
कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’?
बात करें फिल्म की तो ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे दमदार कलाकार हैं। कंगना की ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये उन नर्सों और वार्ड बॉय की कहानी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






