Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/kamgana_ranaut_03_06_1780454944044_1780454948496_d3ab559c-9a34-44f1-8442-58fc87804a7b.pngBharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बारे में बात करके हुए कंगना रनौत ने बताया कि कैसे बॉलीवुड से दूरी की वजह उन्हें नर्स का किरदार निभाने में मदद मिली।
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना रनौत ने बताया कि कैसे बॉलीवुड से दूरी और पॉलिटिक्स की वजह से वो एक नर्स का रोल निभा पाईं। उन्होंने कहा कि जब वो इस किरदार (नर्स) की लाइफ में घुसीं तब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री से दूरी उनके लिए कितनी जरूरी थी।
फिल्म में नर्स का किरदार निभाने पर क्या बोलीं कंगना रनौत?
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने कहा, “हम एक बबल में रहते हैं और असलियत से बहुत दूर हैं। इसलिए जब मैं इस किरदार के जीवन में घुसी, तो मुझे एहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री से कुछ दूरी मेरे लिए कितनी जरूरी थी।”
कंगना रनौत ने आगे कहा, “पिछले कुछ सालों में, एक राजनेता के तौर पर मुझे आम आदमी से बात करने का मौका मिला। मैं अपने आपको एक महान एक्टर मान सकती हूं, लेकिन अगर मैं वास्तविकता से जुड़ी नहीं रहूंगी तो इस भूमिका में बिल्कुल नाकाम साबित होऊंगी।”
फिल्म में अपने किरदार को तपस्या की तरह देख रहीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने कहा कि आप एक बबल में रह सकते हैं, प्रोटीन शेक पीकर हर सुबह जिम जा सकते हैं, लेकिन आप ये नहीं जान सकते कि असल जीवन कैसे जिया जाता है। मैं एक मिडल क्लास बैक्राउंड से आती हूं, लेकिन फिर भी फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए मुझे काफी समय हो गया है। इस किरदार को निभाकर मैं एक तरह की तपस्या करना चाहती थी।
कब रिलीज हो रही कंगना रनौत की फिल्म?
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता की बात करें तो ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में साल 2008 में मुंबई हमले के दौरान नर्स और मेडिकल स्टाफ की भूमिका की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म को मनोज तापडिया ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित
बता दें, ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक हैं। कंगना रनौत की फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आया है। एक ने लिखा- बॉलीवुड की क्वीन ने वापसी कर ली है। एक ने लिखा- कंगना को अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए 100 करोड़ नहीं चाहिए, वो हमारे लिए हमेशा से हिट हैं और रहेंगी। एक ने लिखा- ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए। आंखों में आंसू आ गए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







