Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/3_june_movies_5_1780511808865_1780511814099_5f2f8448-956c-48b3-966c-e3dceac094f0.jpg

New Release: 4 जून यानी गुरुवार को नई 5 फिल्में आ रही हैं। एक फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो रही है। वहीं चार फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं।

New Release: 4 जून का दिन आपके लिए परफेक्ट होने वाला है। ऐसा क्यों? दरअसल, 5 फिल्मों ने गुरुवार को ओटीटी और थिएटर्स में दस्तक दी हैं। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म रिलीज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, क्राइम-कॉमेडी और थ्रिलर फिल्मों का मेला लगा है।

थिएटर रिलीज

1. पेड्डी (Peddi)

कहां रिलीज हो रही है? – थिएटर्स में

लीड एक्टर्स – राम चरण और जाह्नवी कपूर

थिएटर्स में आज साउथ के सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज हुई है। ‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद राम चरण एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहे हैं। बाबू सना बुची के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में राम चरण ‘पेड्डी पहलवान’ के रोल में नजर आएंगे जो अपने गांव के सम्मान के लिए खेल के मैदान में उतरता है।

यहां देखिए ट्रेलर

ओटीटी रिलीज

2. मां बहन (Maa Behen)

कहां रिलीज हो रही है? – नेटफ्लिक्स

लीड एक्टर्स – माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा

‘मां बहन’ एक डार्क क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को सुरेश त्रिवेदी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक विधवा मां और उसकी दो बेटियों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें रवि किशन हैं और भोजपुरी गायक नील कमल सिंह का गाना है।

यहां देखिए ट्रेलर

3. धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge)

कहां रिलीज हो रही है? – जियोहॉटस्टार

लीड एक्टर्स – रणवीर सिंह, संजय दत्त आदि

बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अब ओटीटी पर आ रही है। खास बात ये है कि जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म का ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन रिलीज हुआ है। बता दें, जियोहॉटस्टार पर 4 जून को शाम 7 बजे से इसका एक स्पेशल 30 मिनट का प्री-शो भी दिखाया जाएगा।

यहां देखिए ट्रेलर

4. नाईट शिफ्ट फॉर क्यूटीज (Night Shift for Cuties)

कहां रिलीज हो रही है? – नेटफ्लिक्स

लीड एक्टर्स – शनीना सिनामोन, नाद्या स्यारिफा और एमिर माहिरा

इंडोनेशियाई ड्रामा फिल्मों के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘नाईट शिफ्ट फॉर क्यूटीज’ रिलीज हो रही है। ये फिल्म एक कन्वेनियंस स्टोर में काम करने वाली दो सहेलियों की कहानी है। दोनों की गहरी दोस्ती तब एक कड़वी दुश्मनी में बदल जाती है, जब उन्हें साउथ कोरिया में अपने पसंदीदा म्यूजिक बैंड से मिलने का एक मौका मिलता है।

यहां देखिए ट्रेलर

5. द विटनेस (The Witness)

कहां रिलीज हो रही है? – नेटफ्लिक्स

लीड एक्टर्स – जॉर्डन बोल्गर, जेम्स ब्रैडशॉ, जेम्स ड्राइडन आदि

सच्ची घटना पर बनी ‘द विटनेस’ 4 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म 1992 में विंबलडन कॉमन में हुई रेचल निकेल की सनसनीखेज हत्या की कहानी को बयां करती है। इस पूरी दास्तां को रेचल के पार्टनर आंद्रे हंसकोम्बे (जॉर्डन बोलर) और उनके दो साल के बेटे एलेक्स के नजरिए से दिखाया गया है, जो इस खौफनाक वारदात का इकलौता चश्मदीद गवाह था।

यहां देखिए ट्रेलर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN