Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO के ग्राहकों को जल्द एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 45 से ज्यादा ओप्पो स्मार्टफोन और टैबलेट Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 अपडेट के लिए एलिजिबल हैं। देखें लिस्ट में आपको फोन है या नहीं…
OPPO का स्मार्टफोन या फिर टैबलेट चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ओप्पो के 45 से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट जल्द नए जैसे होने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो का अगला फ्लैगशिप सॉफ्टवेयर अपग्रेड, ColorOS 17, Android 17 पर बेस्ड होगा। चूंकि गूगल के बहुत जल्द नया Android OS अपडेट जारी करने की उम्मीद है, ओप्पो को भी ColorOS 17 को ऑफिशियली रिलीज करने की तैयारी कर लेनी चाहिए।
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती लीक्स से पता चलता है कि ColorOS 17 हर साल होने वाले मामूली अपडेट के बजाय एक काफी बड़ा अपग्रेड होगा, जिससे लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि आपका फोन या टैब लेटेस्ट अपडेट के लिए एलिजिबल है या नहीं, तो नीचे देखें सभी एलिजिबल डिवाइस की लिस्ट…
ColorOS 17 (Android 17) अपडेट के लिए एलिजिबल ओप्पो फोन्स की लिस्ट:
OPPO Find N series
– ओप्पो फाइंड N6
– ओप्पो फाइंड N5
– ओप्पो फाइंड N3
– ओप्पो फाइंड N3 फ्लिप
– ओप्पो फाइंड N2
– ओप्पो फाइंड N2 फ्लिप
OPPO Find X series
– ओप्पो फाइंड X9
– ओप्पो फाइंड X9 प्रो
– ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा
– ओप्पो फाइंड X9s
– ओप्पो फाइंड X8
– ओप्पो फाइंड X8 प्रो
– ओप्पो फाइंड X8 अल्ट्रा
– ओप्पो फाइंड X7
– ओप्पो फाइंड X7 अल्ट्रा
– ओप्पो फाइंड X6
– ओप्पो फाइंड X6 प्रो
OPPO Reno series
– ओप्पो रेनो 15
– ओप्पो रेनो 15 प्रो
– ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी
– ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स
– ओप्पो रेनो 15 F
– ओप्पो रेनो 15 FS
– ओप्पो रेनो 14
– ओप्पो रेनो 14 प्रो
– ओप्पो रेनो 14 F
– ओप्पो रेनो 13
– ओप्पो रेनो 13 प्रो
– ओप्पो रेनो 13 F
– ओप्पो रेनो 13 F 4G
– ओप्पो रेनो 12
– ओप्पो रेनो 12 प्रो
– ओप्पो रेनो 11
– ओप्पो रेनो 11 प्रो
OPPO F series
– ओप्पो F33
– ओप्पो F33 प्रो
– ओप्पो F31
– ओप्पो F31 प्रो
– ओप्पो F31 प्रो+
– ओप्पो F29
– ओप्पो F29 प्रो
OPPO K series
– ओप्पो K13
– ओप्पो K13 टर्बो
– ओप्पो K13 टर्बो प्रो
– ओप्पो K13x
OPPO Pad series
– ओप्पो Pad 5
– ओप्पो Pad 3
– ओप्पो Pad SE
हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि ओप्पो ने अभी तक ColorOS 17 सपोर्टेड डिवाइस की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है। इसलिए, यह लिस्ट कंपनी की सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी को रिव्यू करने के बाद तैयार की गई है। यानी अगर आपका फोन इस लिस्ट में है, तो उसे ColorOS 17 अपडेट मिलना लगभग तय है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि इस लिस्ट में OPPO A-सीरीज के कोई भी फोन शामिल नहीं हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इनमें से ज्यादातर फोन के लिए कोई ऑफिशियल अपडेट पॉलिसी नहीं है; और लिस्ट को जितना हो सके उतना सटीक रखने के लिए, हमने उन्हें इसमें शामिल नहीं किया है। फिर भी, हो सकता है कि इनमें से कुछ फोन को अपडेट मिल जाए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






