Source :- LIVE HINDUSTAN

केंद्र सरकार जल्द ही देश में हाइड्रोजन से चलने वाली बसों और ट्रकों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। रोड, ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत की 10 सड़कों पर हाइड्रोजन बसें और ट्रक चलाए जाएंगे।

देश की सड़कों पर आपको जल्द हाइड्रोजन से चलने वाली बस और ट्रक देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार जल्द ही देश में हाइड्रोजन से चलने वाली बसों और ट्रकों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। रोड, ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत की 10 सड़कों पर हाइड्रोजन बसें और ट्रक चलाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में Reliance Industries, Tata Group, NTPC, Ashok Leyland समेत कई बड़ी कंपनियां सरकार के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra Jeeto

हाइड्रोजन प्रोडक्शन पर तेजी से हो रहा काम

नई दिल्ली में Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि भारत में अब हाइड्रोजन प्रोडक्शन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन साबित होगा और इससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। गडकरी ने कहा कि भारत अब केवल एनर्जी इंपोर्ट करने वाला देश नहीं रहना चाहता, बल्कि एनर्जी एक्सपोर्ट करने वाला देश बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि इथेनॉल, हाइड्रोजन और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) जैसे ऑप्शनल फ्यूल्स के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अभी हर साल करीब 78,000 टन SAF का प्रोडक्शन

सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल को लेकर गडकरी ने कहा कि भारत अभी हर साल करीब 78,000 टन SAF का प्रोडक्शन कर रहा है। उनका मानना है कि अगले दो सालों में भारत इस फ्यूल को एक्सपोर्ट करने वाला देश बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर को भी SAF पर चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इथेनॉल को लेकर फैली गलतफहमियों पर भी की बात

कार्यक्रम में गडकरी ने इथेनॉल को लेकर फैली गलतफहमियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां इथेनॉल बेस्ड टेक्नोलॉजी पर निवेश कर रही हैं, तो यह खुद इथेनॉल के यूज और भविष्य की संभावनाओं को साबित करता है। वहीं, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर जियो-पॉलिटिकल टेंशन और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी काफी सीमित रही है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के 193 देशों में भारत उन देशों में शामिल है जहां ईंधन की कीमतों में सबसे कम इजाफा हुआ है।

50 से 100 इथेनॉल फ्यूल स्टेशन शुरू करने की योजना

पुरी ने फ्लेक्स-फ्यूल वीइकल्स को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से E85 ईंधन को मोनो-फ्यूल स्टैंडर्ड के तौर पर सर्टिफाइ किए जाने के बाद फ्लेक्स-फ्यूल वीइकल्स का विस्तार तेजी से होगा। सरकार शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 इथेनॉल फ्यूल स्टेशन शुरू करने की योजना बना रही है। इसके बाद दिसंबर तक इनकी संख्या बढ़ाकर 500 करने का लक्ष्य रखा गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN