Source :- LIVE HINDUSTAN

Realme GT 8 Pro के भारतीय यूजर्स को मई 2026 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट अपने साथ लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच और ढेर सारे नए फीचर्स लेकर आता है। अगर आपके पास भी यह फोन है, तो तुरंक अपडेट कीजिए। देखें नए फीचर्स की लिस्ट

अगर आप भी Realme फोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर फोन के लिए नया अपडेट रिलीज कर दिया है और सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ कुछ नए फीचर्स भी लेकर आया है। दरअसल, भारत में Realme GT 8 Pro यूजर्स को अब मई 2026 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ-साथ सिस्टम एनिमेशन, लाइव स्पेस, एआई ट्रांसलेट, एआई-पावर्ड फोटो और फ्लक्स होम स्क्रीन जैसी चीजों के लिए नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स लाएगा। रियलमी ने इस फोन को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था।

एक साथ सभी यूजर्स तक नहीं पहुंचेगा अपडेट

दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 महीने के लिए मंथली सॉफ्टवेयर अपडेट अब जारी किया जा रहा है, और यह अपडेट भारत में Realme GT 8 Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अपडेट का वर्जन नंबर RMX5210_16.0.7.205 है और इसका कुल डाउनलोड साइज 2.7GB है। रोल-आउट प्रक्रिया धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से होगी और यह आने वाले दिनों में यूजर्स तक पहुंच जाएगा। एक बार अपडेट पहुंचने के बाद, यूजर्स को उनके संबंधित फोन पर इसकी सूचना दी जाएगी।

नए अपडेट में क्या-क्या नया, देखें डिटेल

चेंजलॉग की बात करें तो कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स इस अपडेट का हिस्सा हैं। सिस्टम सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए मई 2026 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को इंटीग्रेट किया गया है। अपडेट में सिस्टम ऐप एनिमेशन को भी अपग्रेड किया गया है, जबकि आसान ट्रांजिशन के लिए मैसेज, वेदर और कैलेंडर जैसे ऐप्स के बीच स्विच करने पर स्मूद एनिमेशन भी जोड़े गए हैं।

लॉक स्क्रीन को एक नोटिफिकेशन कैप्सूल वाले डुअल मोड डिजाइन के साथ बेहतर बनाया गया है जो वॉलपेपर को कवर किए बिना नोटिफिकेशन और लाइव अपडेट दिखाते हैं। इसके अलावा, फोन को अनलॉक किए बिना इमर्सिव मोड में एक नजर में महत्वपूर्ण जानकारी देखने के लिए सपोर्ट, अव्यवस्था को कम करने के लिए लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन और लाइव अलर्ट को कैप्सूल में बदलने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करना, स्वाइप-अप एक्सपेंशन और स्मूद एनिमेशन भी इसका हिस्सा हैं।

इस अपडेट के साथ लॉक स्क्रीन पर म्यूजिक फोकस मोड भी जोड़ा गया है। यूजर एल्बम आर्ट या कैप्सूल को बैकग्राउंड के रूप में एक्सपेंड करने के लिए लॉक स्क्रीन पर लाइव अलर्ट में टैप कर सकेंगे। लॉक स्क्रीन पर टाइमर फोकस मोड भी शामिल है, और यूजर अनलॉक किए बिना फुल स्क्रीन में काउंटडाउन देखने के लिए लाइव अलर्ट में टाइमर को टैप कर सकते हैं।

नए जोड़े गए एआई पावर्ड मेनू ट्रांसलेशन फीचर के माध्यम से, यह ट्रांसलेशन करते समय तुरंत डिश और इंग्रिडिएंट की इमेज जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही, यह कीमतों को भी पहचान सकता है और करेंसी कन्वर्ट कर सकता है। रियल टाइम इंटरप्रिटेशन के लिए एआई-पावर्ड समरी, ट्रांसलेटेड कन्वर्सेशन के लिए ऑटोमैटिक टाइटल और समरी, और कॉन्टैक्ट अवेयरनेस के साथ रियल टाइम इंटरप्रिटेशन के लिए इम्प्रूवमेंट्स भी इसका हिस्सा हैं।

कोलाज में ज्यादा कस्टमाइजेबल पॉपआउट ऑप्शन जोड़ा गया है, जिसमें पॉपआउट की दिशा और सब्जेक्ट्स को अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। फ्लक्स होम स्क्रीन में अब होम स्क्रीन ऐप्स को कलर या कैटेगरी के आधार पर सॉर्ट करने का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे लेआउट साफ-सुथरा दिखता है। इसमें होम स्क्रीन लेआउट के लिए ऑटो-सेव फीचर, वन-टैप रिस्टोर और ड्रॉअर मोड में कलर के आधार पर ऐप्स खोजने का सपोर्ट भी शामिल है।

जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह एक चरणबद्ध रोलआउट है, जिसका मतलब है कि सभी यूजर्स को एक ही समय में यह अपडेट नहीं मिलेगा। इसलिए, यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें यह अपडेट अभी तक नहीं मिला है, तो बस थोड़ा इंतजार कर लीजिए, यह आपको जल्द ही मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN