Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/ayg_1780668269717_1780668339845_2b2f5d01-88e9-495e-bfcb-d61a9d40cc45.jpgअजय देवगन के बेटे युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युग का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है।
अजय देवगन के दोनों बच्चे, बेटी नीसा और बेटा युग वैसे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। लेकिन अब अजय के बेटे युग का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। युग 15 साल का हो गए हैं और अभी से वह फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। युग की फिट बॉडी देख आप भी उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
युग का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है उसमें पहले युग की पुरानी झलक दिखाई है जब उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की थी। इसके बाद दिखाया जाता है उनका ट्रांसफॉर्मेशन, जहां उनकी फिट बॉडी दिख रही है।
काजोल भी बेटे से हैं इम्प्रेस
वीडियो पर काजोल ने भी फायर इमोजी कमेंट किया है। वहीं बाकी कुछ सेलेब्स ने भी युग की फिटनेस पर प्यार लुटाया है। वहीं बाकी कई लोगों ने भी इस पर कमेंट किया है। एक ने लिखा, युग तो फ्यूचर बॉलीवुड किंग है। वहीं एक ने लिखा कि नेक्स्ट अजय देवगन। एक ने लिखा, जैसे पिता-वैसा बेटा।
सबसे मेहनती है युग
रोहित बहल जिन्होंने वीडियो शेयर किया उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस रूम में सबसे मेहनती लड़का। इनका डेडिकेशन देखकर मुझे इस जर्नी को आगे बढ़ाने और उन्हें बेस्ट पोजिशन पर ले जाने की मोटिवेशन मिलती है। यह तो बस शुरुआत है।’
अजय की प्रोफेशनल लाइफ
अजय के बारे में बता दें कि वह लास्ट फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आए थे जिसमें रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन उनके साथ लीड रोल में थे। अब वह गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय के साथ अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और अक्षय कुमार हैं। फिल्म में अक्षय का विलन का किरदार है।
काजोल की प्रोफेशनल लाइफ
वहीं काजोल की बात करें तो वह लास्ट सरजमीं में नजर आई थीं जिसमें इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। अब वह फिल्म महाराग्नी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें काजोल के साथ नसीरुद्दीन शाह, प्रभुदेवा, जिशु सेनगुप्ता, आदित्य सील लीड रोल में हैं।
युग तो खैर अभी छोटा है और अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है तो अभी पता नहीं कि आगे जाकर वह फिल्म इंडस्ट्री में आएगा की नहीं, लेकिन अजय और काजोल ने क्लीयर किया है कि नीसा, फिल्मों से दूर रहने वाली हैं। उनका फिल्मों में बिल्कुल भी इंट्रेस्ट नहीं है। वैसे नीसा भले ही प्राइवेट इंसान हैं, लेकिन उनका ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर छाया रहता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







