Source :- LIVE HINDUSTAN

Best FD Rates: मौजूदा समय में शेयर बाजार की स्थिति खराब है। सेंसेक्स और निफ्टी का इस समय काफी बुरा हाल है। वहीं, गोल्ड को लेकर तो पीएम ही अपील कर चुके हैं। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस समय कहां निवेश करना फायदेमंद के साथ-साथ सुरक्षित रहेगा। इसका सबसे बेहतर जवाब फिक्सड डिपॉजिट है। बैंक एफडी आज भी निवेश करने का एक बेहतर विकल्प है। सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट बैंकों तक हर जगह एफडी पर अलग-अलग ब्याज मिल रहा है। ऐसे में एफडी में निवेश से पहले यह जरूर चेक करें कि कहां कितना इंटररेस्ट रेट्स है। साथ ही उनका टाइम पीरियड क्या होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को इस समय एफडी पर 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा – इस सरकारी बैंक की तरफ से सामान्य नागिरकों को फिक्सड डिपॉजिट करने पर 6.45 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को 7 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दिया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक – पीएनबी अपने ग्राहकों को 6.6 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 7.1 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया – इस बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन को 7.1 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सामान्य नागरिकों को 6.6 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

केनारा बैंक – सामान्य नागरिकों को यह बैंक 6.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को सरकारी बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

HDFC Bankदेश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक सामान्य नागिरकों को एफडी पर 6.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस प्राइवेट बैंक की तरफ से 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक – सामान्य नागरिकों को यह बैंक 6.6 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 7.1 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

एक्सिस बैंक – इस प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक 7.20 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक – इस प्राइवेट बैंक की तरफ से ग्राहकों को 6.8 प्रतिशत ब्याज सामान्य नागरिकों को दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को यह बैंक 7.3 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

आरबीएल बैंक – यह प्राइवेट बैंक 7.2 प्रतिशत का ब्याज अपने सामान्य नागिरकों को दे रहा है। सीनियर सिटीजन को यह बैंक 7.70 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। RBL bank मौजूदा समय में एचडीएफसी और एसबीआई से अधिक ब्याज दे रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN