Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/bandar_day_2_1780753348822_1780753352264_dcea3aa7-f6d1-4068-b7d7-27ad1d1d2c38.pngBobby Deol Film: बॉबी देओल की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने में कामयाब होती नहीं दिख रही है।
अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है। यह एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाने से चूक रही है। फिल्म अभी 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म ने शुक्रवार को केवल 50 लाख की कमाई की।
शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा है फिल्म का हाल?
अनुराग कश्यप की फिल्म ने अबतक यानी शनिवार को शाम 7 बजे तक केवल 99 लाख (नेट) की कमाई की है। फिल्म की शनिवार की कमाई (खबर लिखे जाने तक) की बात करें तो फिल्म ने केवल 49 लाख (नेट) की कमाई की है। बंदर के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1.18 करोड़ की कमाई की है। अनुराग कश्यप की फिल्म आज रात तक 1 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
फिल्म में नजर आए हैं ये कलाकार
बंदर में बॉबी देओल ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, आमिर अजीज, नागेश सुकांत गोयल और निखिल द्विवेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं।
साल 2025 में हुआ था अनुराग कश्यप की फिल्म का प्रीमियर
बंदर का प्रीमियर पिछले साल टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिल्म है। इंटरनेशनली ये फिल्म मंकी इन अ केज के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अभिषेक बनर्जी और सुदीप शर्मा ने लिखा है। सुदीप को पाताललोक के लिए जाना जाता है।
बॉबी देओल की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
| बॉबी देओल की फिल्में | कमाई (नेट) |
|---|---|
| हाउसफुल 4 | 2,05,60,50,000 करोड़ |
| रेस 3 | 1,66,15,25,000 करोड़ |
| यमला पगला दीवाना | 54,93,75,000 करोड़ |
| थैंक्यू | 45,03,25,000 करोड़ |
| यमला पगला दीवाना 2 | 30,77,00,000 करोड़ |
क्या है बॉबी देओल की बंदर का प्लॉट?
बॉबी देओल की फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी समर मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है। समर मेहरा पर उसकी एक्स गायत्री रेप का आरोप लगाती है। समर को पुलिस पकड़ कर ले जाती है। समर के साथ जेल में जो-जो होता है वो इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म कोई कोर्टू रूम ड्रामा नहीं दिखाती है, बल्कि ये फिल्म जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदियों के जीवन को दिखाती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे रेप के झूठे केस में फंसे एक आदमी की जिंदगी तबाह हो जाती है और कैसे वो अपनी मानसिक स्थिरता खोने लगता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






