Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/SKuma_1780792752447_1780792756917_369e1599-2446-4453-8043-3483d8f6e736.jpgसाउथ सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर सलीम कुमार ने 56 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सलीम बीते कुछ वक्त से लाइमलाइट से दूर थे और सिनेमा जगत में भी सक्रिय नहीं थे।
साउथ के लीजेंडरी कॉमेडियन एक्टर सलीम कुमार ने 6 जून को 56 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सलीम कुमार निमोनिया का इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनका निधन हो गया। सलीम को केरल के एर्नाकुलम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर कुछ वक्त से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। साउथ के सुपरस्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने सोशल मीडिया पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, ‘अलविदा, सलीम-एट्टा। सभी यादों के लिए शुक्रिया।’ वहीं आसिफ अली ने भी एक पोस्ट के जरिए सलीम कुमार को याद किया है। उनके ढेरों फैंस के लिए यह दुखद मौका है।
किन फिल्मों में किया था काम?
वर्क फ्रंट की बात करें तो साउथ के ढेरों प्रोजेक्ट्स के अलावा सलीम कुमार ने लीजेंडरी डायरेक्टर प्रियदर्शन की कई फिल्मों में काम किया था। सलीम ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों के ऑरिजनल वर्जन्स में काम किया था। ये दोनों ही फिल्में साउथ मूवीज का हिंदी रीमेक थीं। लिस्ट में मलयालम फिल्म पट्टलम भी शामिल है। साल 2021 में आई मूवी मालिक में वह फहाद फाजिल के साथ नजर आए थे। साउथ के स्टार्स की बात करें तो सलीम कुमार लंबे वक्त तक मोहनलाल और ममूटी जैसे एक्टर्स के साथ नजर आए हैं। उनके जाने से पूरे भारतीय सिनेमा जगत में शोक का माहौल है।
करियर की शुरुआत और टॉप फिल्मों की लिस्ट
सलीम कुमार ने बीते कुछ सालों में अपने अनूठे काम से लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने करियर की शुरुआत सलीम ने साल 1997 में आई फिल्म ‘इष्टमनु नूरु वट्टम’ के जरिए की थी। वक्त के साथ वह साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कॉमेयिन एक्टर्स में गिने जाने लगे। उनकी कुछ सबसे मशहूर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में कल्याणरमन, उदयपुरम सुल्तान, ई परक्कम थलिका, मीशा माधवन और सीआईडी मूसा शामिल हैं। इसके अलावा वह ममूटी की मायावी और पट्टालम जैसी फिल्मों में नजर आए।
मौत के बाद रिलीज होंगी सलीम की ये फिल्में
साल 2010 में उन्हें फिल्म ‘अदामिंते मकान अबू’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। बीते कुछ वक्त से सलीम कुमार सिनेमा जगत से दूर थे। वह लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखते थे। वह शायद ही बीते कुछ वक्त से किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए। अपकमिंग फिल्मों की बात करें जो सलीम के गुजर जाने के बाद रिलीज होंगी तो वह खलीफा और टिकी टाका जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, जो अब उनके मरणोपरांत रिलीज होंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







