Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/Spoil7_1780803914327_1780803934246_5e0c6e91-c4ec-4464-bff6-e47bcbd7e17b.jpgSpoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल की कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आने वाले हैं जिनकी वजह से शाह निवास में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल ईशानी बंकू से और अंश प्रेरणा से शादी करेगा, शाह निवास वाले इन दोनों को ही पसंद नहीं करते हैं।
टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी अब कई धमाकेदार ट्विस्ट आने को हैं। दरअसल शो में दो नई प्रेम कहानियां शुरू होंगी, जिसकी वजह से बहुत कुछ बदलने वाला है। इसके अलावा नए प्रोमो वीडियो के आधार पर माना यह भी जा रहा है कि देर-सबेर प्रेम की उस घटिया हरकत की पोल खुलेगी जिसकी वजह से अनुपमा और दिग्विजय कुकिंग कॉम्पटिशन से बाहर होते-होते बचे हैं। रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं क्या ट्विस्ट? चलिए जानते हैं।
प्रेम की घटिया हरकत की खुलेगी पोल
अनुपमा के लिए खुशी का मौका होगा, क्योंकि किसी तरह उसे कॉम्पटिशन में दोबारा मौका मिल जाएगा। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा किचन में दिग्विजय के साथ काम कर रही होगी जब वो इस मुद्दे पर चर्चा करेगी। वह कहेगी, ‘कान्हा जी का लाख-लाख शुक्र है कि कॉम्पटिशन वालों ने हमारा फॉर्म ले लिया, हमारी अर्जी ले ली। लेकिन एक बात समझ में नहीं आ रही है, इतने सारे फॉर्म में से, सिर्फ हमारा ही फॉर्म क्यों खोया?’ अनुपमा के इस सवाल से दिग्विजय के भी दिमाग की घंटी बज जाएगी।
शो में शुरू होंगी 2 नई प्रेम कहानियां
रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस टीवी सीरियल में दो नई लव स्टोरीज भी शुरू होने वाली हैं जो हंगामे की वजह बनेंगी। लिस्ट में पहला नाम प्रेरणा और अंश का होगा। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि एक शाम काफी खुशगवार मौसम होगा जब अंश अचानक पीछे से प्रेरणा को आवाज देगा और कहेगा- प्रेरणा, मैं तुम्हें पसंद करने लगा हूं। प्रेरणा कुछ नहीं कहेगी और एकटक अंश को देखती रहेगी। अब सवाल यह है कि क्या प्रेरणा झट से हां कह देगी या फिर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए वक्त लेगी।
पाखी की बेटी ईशानी करेगी बंकू को प्रपोज
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह आएगा कि ईशानी दिग्विजय के नौकर बंकू को प्रपोज कर देगी। दोनों रेस्त्रां में काम कर रहे होंगे जब अचानक एक रोज ईशानी बंकू का हाथ पकड़ लेगी और उससे प्यार का इजहार करेगी। बंकू जानता है कि ईशानी के आगे उसकी हैसितय कुछ भी नहीं है, साथ ही पाखी और तोषू की कही बातें उसके जेहन में अभी तक ताजा हैं। इसलिए वह इनकार करेगा, लेकिन पलटने पर दोनों देखेंगे कि अनुपमा और दिग्विजय खड़े हैं और उन्होंने सब सुन लिया है। साफ है कि शाह निवास में एक बहू और एक दामाद आने वाला है, लेकिन बंकू और प्रेरणा दोनों को ही शाह निवास वाले पसंद नहीं करते हैं, इसका मतलब है कि शो में अब दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







