Source :- LIVE HINDUSTAN

आज हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार है और इस दिन को एनर्जेटिक बनाना जरूरी है, तभी पूरा हफ्ता एनर्जी भरा होगा। यहां हम 15 से भी ज्यादा खूबसूरत मोटिवेशनल शायरियां लेकर आए हैं जो सुबह के समय भेजने के लिए परफेक्ट हैं। 

हफ्ते का पहला दिन यानी मंडे आराम और मौज-मस्ती भरे वीकेंड के बाद आता है इसलिए थोड़ा सुस्ती भरा हो सकता है। चाहें ये कितना भी सुस्ती भरा क्यों ना हो ये दिन हमारे लिए नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आता है। इस दिन की शुरुआत अगर एक खूबसूरत और प्रेरणादायक शायरी के साथ हो तो पूरा हफ्ता पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है। यहां पढ़िए एनर्जेटिक मंडे के लिए खूबसूरत मोटिवेशनल शायरियां।

1) ताजी हवा में फूलों की महक हो,

पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो।

जब भी खोलो आप अपनी आंखें,

इस सोमवार आपके चेहरे पर बस मुस्कान की खनक हो।

2) सपनों के जहां से अब जाग जाइए,

सोमवार की सुबह हुई है, मुस्कुराइए।

गिले-शिकवे जो भी हैं, उन्हें भुलाकर,

एक नई और शानदार शुरुआत बनाइए।

3) बीत गया संडे, अब मंडे की बारी है,

काम पर लौटने की सुंदर तैयारी है।

मुस्कुराकर करिए इस दिन का स्वागत,

यही तो खुश रहने की कला हमारी है।

4) हंसते मुस्कुराते दिन की शुरुआत हो,

सोमवार का दिन खुशियों की सौगात हो।

काम कोई भी हो, सब आसान हो जाए,

कुछ ऐसी दुआओं की आज बौछार हो।

5) आलस को कहो अलविदा, मेहनत से नाता जोड़ो,

सोमवार का दिन है, निराशा का दामन छोड़ो।

मंजिल खड़ी है सामने बाहें फैलाए,

रुकावटों की हर दीवार को आज तोड़ो।

6) मंडे ब्लूज को दिल से दूर भगाओ,

चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लाओ।

यह हफ्ता तुम्हारा है, यह मान कर चलो,

अपनी मेहनत से पूरी दुनिया पर छा जाओ।

7) वक्त बदलने में वक्त नहीं लगता,

मेहनत करने वालों का हौसला नहीं थकता।

सोमवार से ही लगा दो अपनी पूरी जान,

फिर देखो कैसे चमकता है आपका जहान।

8) सूरज की नई किरण एक संदेश लाई है,

सोमवार की सुबह नई उम्मीदें जगाई है।

बैठने से नहीं, चलने से मिलेगी मंजिल,

कामयाबी ने फिर से आवाज लगाई है।

9) मेरी हर सुबह खूबसूरत हो जाती है,

जब अपनों की याद दिल में आती है।

सोमवार का यह दिन आपके लिए शुभ हो,

यही दुआ दिल से बार-बार आती है।

10) फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

सूरज ने गगन से सलाम भेजा है।

मुबारक हो आपको सोमवार की सुबह,

हमने दिल से आपके लिए यह पैगाम भेजा है।

11) नयी सुबह है, नया दिन है,

ये सोमवार आपके लिए बेहद हसीन है।

खुशियां आपके दामन में इस तरह बरसें,

जैसे सावन की कोई खूबसूरत रिमझिम है।

12) दुआ है कि आपका हर लम्हा खास हो,

इस सोमवार आपके पास हर खुशी का एहसास हो।

मिले वो सब कुछ जो चाहा है आपने,

कामयाबी हमेशा आपके आस-पास हो।

13) नई सुबह, नया आगाज है आज,

हौसलों में भरने को नई उड़ान है आज।

उठो और छू लो कामयाबी के आसमान को,

क्योंकि मुस्कुराता हुआ सोमवार है आज।

14) हफ्ते का पहला दिन है आया,

अपने साथ नई उम्मीदें लाया।

छोड़ो आलस और बढ़ो आगे,

देखो सूरज ने है तुम्हें जगाया।

15) सफलता की राह पर बढ़ाओ कदम,

सोमवार आया है, मिटाने सारे गम।

मेहनत की स्याही से लिखो नया इतिहास,

आपकी कामयाबी में है पूरा दम।

16) सोमवार की सुबह आपको ऊर्जा से भर दे,

कामयाबी आपके कदमों में अपना घर कर ले।

मिले इतनी खुशियां आपको इस हफ्ते,

कि गम आपके पास आने से भी डरे।

17) सोमवार की सुबह है, भोले का दरबार है,

शिव की भक्ति से महकता यह संसार है।

हाथ जोड़कर मांग लो आज जो भी चाहो,

महाकाल की कृपा बरसने को तैयार है।

18) शुरुआत हफ्ते की शिव के नाम से हो,

हर बिगड़ा काम बड़ी शान से हो।

भोलेनाथ का हाथ रहे हमेशा सिर पर,

ताकि जिंदगी का हर दिन आराम से हो।

19) सोमवार का दिन है आया, शिव शंभू का आशीर्वाद लाया,

जिसने भी सच्चे दिल से शीश झुकाया,

महादेव ने उसकी जिंदगी को खुशियों से सजाया।

20) सुबह-सुबह लें शिव का नाम,

बन जाएंगे आपके सारे बिगड़े काम।

सोमवार की पावन बेला में,

महाकाल करें आपका कल्याण।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN