Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/etfrhfdggtstrrrffdd_1780900139908_1780900150667_503b479a-2414-4313-a461-99103ac57ab3.jpg

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा का इंतजार हो रहा है। अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म का टीजर इसी हफ्ते इस दिन रिलीज किया जाएगा। ऐसा होगा लीड किरदार।

आलिया भट्ट और शरवरी इन दिनों अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा के लिए खबरों में बनी हुई हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है जिसमें पहली बार इंडस्ट्री की दो बड़ी हीरोइन को जबरदस्त एक्शन करते दिखाया जाएगा। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर ऑडियंस के बीच धमाका करने को तैयार है। साथ ही अल्फा के लीड किरदार के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

10 जून को आएगा टीजर

पिंकविला ने अपने सीनियर ट्रेड के हवाले से लिखा है कि आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा का टीजर 10 जून यानी इसी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म को प्रोमोट करने के लिए प्रोडक्शन हाउस की तरफ से जबरदस्त मार्केटिंग की जाएगी। कहानी को लेकर प्रमोशन किया जाएगा।फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने अल्फा को ऑडियंस के बीच चलाने के लिए अपनी टीम के साथ तगड़ी तैयारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक लीड किरदार ही हत्यारा है। उसे इसी काम के लिए पाला पोसा जा रहा है। यानी कि आलिया के अल्फा बनने की कहानी शानदार होने वाली है।

अल्फा को प्रोमोट करने के लिए तैयारी

आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम फिल्म अल्फा को अलग तरह से प्रोमोट करने जा रहे हैं। वो ऑडियंस के बीच ये फैलाएंगे कि अल्फा एक किरदार या फिल्म का नाम नहीं बल्कि एक सोच है। फिल्म को प्रोमोट करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए यूथ को ध्यान में रखते हुए एक्टिविटी की जाएगी। लीड एक्ट्रेसेज शरवरी और आलिया मॉडर्न सोच को सेलिब्रेट करती दिखेंगी। आमतौर पर लड़कियों का अल्फा का प्रतीक होना सामान्य बात नहीं होगी। लेकिन फिल्म में आलिया और शरवरी को इससे एकदम अलग दिखाया जाएगा जो ऑडियंस को आकर्षित कर सकता है। अल्फा का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है जो इससे पहले नेटफ्लिक्स सीरीज द रेलवे का डायरेक्शन कर चुके हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

क्या बदली गई फिल्म की स्क्रिप्ट?

बता दें, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि धुरंधर की सफलता के बाद अल्फा के मेकर्स ने एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में तय किया गया था कि फिल्म से रोमांटिक एंगल पूरी तरह से हटा दिया जाए और इस फिल्म को पूरी तरह से एक स्पाई थ्रिलर फिल्म बनाया जाए। इसके लिए फिल्म के कई सीन फिर से शूट किए गए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN