Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/welcome_1780913286927_1780913287364_37cabb64-12a5-41dc-b51d-cbad461eb3da.jpgवेलकम के गाने का भोजपुरी वर्जन भी सजनी का अपने सजना के नाम… अगर आपने अब तक ना सुना हो तो सुनकर देखें। इस क्लिप को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स में एक धमाकेदार गाना सामने आया है। यह वेलकम के गाने किया-किया का नया रिक्रिएशन है। गाना मेल आवाज में है लेकिन लिरिक्स लड़की के साइड से हैं। वह अपने साजन के लिए यह गाना गा रही है। गाने की सिर्फ छोटी सी क्लिप अपलोड की गई है जिसे लोग पूरा बनाने की डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने को 4 दिनों में 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
सजनी का सजन के लिए गाना
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में मृत्युंजय कुमार कहते हैं, ‘यह आइकॉनिक गाना तो आपने सुना ही होगा तो अब इसका एक भोजपुरी वर्जन सुनिए। इसके बाद मृत्युंजय गाते हैं, ‘लाखों में एके पाई गईनी सजन। चान मोरा सैंया, हैं चकोरी हम। हो जबसे आइला जिंदगी में मोरा, हो मिट गईल सारा गम। साथ छूटी ना बलमुआ के, सातों रे जनम। साथ छूटी ना बलमवा के सातों रे जनम।’
लिरिक्स का हिंदी में अर्थ
इस गाने की भोजपुरी लिरिक्स का हिंदी में मतलब है, ‘मुझे लाखों में एक साजन मिल गया है। मेरा सैंया चांद है और हम चकोरी हैं। जबसे वो मेरी जिंदगी में आया है, सारे गम मिट गए। मेरे बलम से मेरा साथ सातों जनम साथ नहीं छूटेगा।’
लोगों ने की जमकर तारीफ
मृत्युंजय के इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 51 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। गाने की लोगों ने काफी तारीफ भी की है। एक ने लिखा है, एकदम लाजवाब प्रस्तुति, रउआ के आवाज सुनके मन गदगद हो गईल। एक ने लिखा है, भैया ये गाना मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा। एक ने लिखा है, आप ही तो हो भोजपुरी का असली सिंगर। एक और ने लिखा है, भाई फुल गाना बना दो भैया बहुत अच्छा लगा। एक ने लिखा है, सर आज तक मैं किसी का फैन नहीं बना था लेकिन जबसे आपके ये लिरिक्स सुनने लगा हूं आपका फैन बन गया हूं, बिग फैन सर लव यू सो मच।
बढ़ रही पॉप्युलैरिटी
मृत्युंजय राय की पॉप्युलैरिटी और रीच दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उनकी रील्स पर मिलियन्स में व्यूज हैं। चिट्टियां कलाइयां के भोजपुरी वर्जन को 10.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया को 3.9 मिलियन व्यूज मिले हैं। धुरंधर के गाने शरारत के भोजपुरी वर्जन को 3 मिलियन व्यूज मिले हैं। धुरंधर के गहरा हुआ को 3.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। हौले-हौले हो जाएगा प्यार को 3.3 मिलियन व्यूज मिले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






