Source :- LIVE HINDUSTAN
Instagram यूजर्स हो जाएं अलर्ट Meta AI में मिली एक गंभीर सुरक्षा खामी की वजह से 20,000 से ज्यादा Instagram अकाउंट्स खतरे में पड़ सकते है। जानिए Meta ने इसे कैसे ठीक किया और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
आज Instagram करोड़ों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। Instagram पर लोग अपनी तस्वीरें, वीडियो, पर्सनल डिटेल कई बार बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी भी शेयर करते हैं। ऐसे में अगर किसी प्लेटफॉर्म की सुरक्षा में खामी सामने आती है, तो यह लाखों यूजर्स के लिए चिंता की बात बन जाती है। अब Meta से जुड़ी एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसने Instagram यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। Meta AI सिस्टम में एक गंभीर सुरक्षा कमजोरी पाई गई थी, जिसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी हजारों Instagram अकाउंट्स को निशाना बना सकते थे। बताया जा रहा है कि इस खामी के कारण 20,000 से ज्यादा Instagram अकाउंट्स प्रभावित होने का खतरा था। हालांकि राहत की बात यह है कि सुरक्षा रिसर्चर्स द्वारा इसकी जानकारी मिलने के बाद Meta ने इस समस्या को ठीक कर दिया है।
20,000 से ज्यादा Instagram अकाउंट्स पर खतरा
सुरक्षा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कमजोरी की वजह से 20,000 से अधिक Instagram अकाउंट्स प्रभावित हो सकते थे। हालांकि अभी तक इस बात के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं कि बड़े पैमाने पर अकाउंट्स वास्तव में हैक किए गए थे, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते इस खामी को नहीं पकड़ा जाता, तो नुकसान काफी बड़ा हो सकता था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस अकाउंट्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ सकता था क्योंकि ऐसे अकाउंट्स साइबर अपराधियों के निशाने पर रहते हैं।
Meta AI की खामी ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन
Meta को इस खामी के बारे में जानकारी दी, कंपनी ने तुरंत जांच शुरू कर दी। Meta की सिक्योरिटी टीम ने कमजोरी को पहचानकर आवश्यक सुधार किए और सुरक्षा पैच जारी किया। कंपनी का कहना है कि अब इस खामी को बंद कर दिया गया है और यूजर्स के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है। Meta ने यह भी कहा कि उसे फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इस कमजोरी का बड़े स्तर पर दुरुपयोग किया गया हो।
AI के साथ बढ़ रहे नए खतरे
पिछले कुछ वर्षों में AI तकनीक का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। Meta, Google, Microsoft और OpenAI जैसी कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म्स में AI फीचर्स जोड़ रही हैं। हालांकि AI यूजर्स को बेहतर अनुभव देता है, लेकिन इसके साथ नए साइबर खतरे भी सामने आ रहे हैं। यदि AI सिस्टम में कोई कमजोरी रह जाए तो साइबर अपराधी उसका फायदा उठाकर बड़ी संख्या में यूजर्स को निशाना बना सकते हैं।
Instagram यूजर्स को क्यों रहना चाहिए सतर्क
भले ही Meta ने इस खामी को ठीक कर दिया हो, लेकिन यूजर्स को अपनी तरफ से भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। आजकल साइबर अपराधी फर्जी लिंक, नकली लॉगिन पेज, फिशिंग ईमेल और सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल करके अकाउंट चुराने की कोशिश करते हैं। इसलिए सिर्फ प्लेटफॉर्म की सुरक्षा पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। यूजर्स को अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड और अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स का उपयोग करना चाहिए।
Instagram अकाउंट को सुरक्षित रखने के आसान तरीके
Instagram यूजर्स कुछ आसान कदम अपनाकर अपने अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं। सबसे पहले टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें। इससे पासवर्ड लीक होने की वजह भी अकाउंट सुरक्षित रहता है। इसके अलावा मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें। एक ही पासवर्ड को कई वेबसाइट्स पर उपयोग करने से बचें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान लोगों द्वारा भेजे गए मैसेज या ईमेल से सावधान रहें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





