Source :- LIVE HINDUSTAN
व्हाइट फ्लोई अनारकली सूट
अंकिता का यह ऑल-व्हाइट अनारकली सूट गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। हल्का फैब्रिक, ढीली फिटिंग और सॉफ्ट रंग इसे बहुत आरामदायक बना रहे हैं। उन्होंने इसे मिनिमल ज्वेलरी और न्यूड हील्स के साथ स्टाइल किया है, जिससे आउटफिट और भी क्लासी दिख रहा है। गर्मियों में हल्के रंग शरीर को ज्यादा गर्म नहीं होने देते और फ्रेश लुक भी देते हैं। अगर आप अंकिता जैसा लुक चाहती हैं तो कॉटन, मलमल या रेयॉन फैब्रिक चुनें। बहुत ज्यादा हैवी कढ़ाई की जगह सिंपल डिजाइन बेहतर लगते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






