Source :- LIVE HINDUSTAN
आजकल ज्यादातर कपल्स प्रेगनेंसी की प्लानिंग करते हैं और अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए कई तरह के गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको संबंध बनाते समय प्रेगनेंसी का डर लगता है तो डॉक्टर से जानें सेफ सेक्स के दिन।
कपल्स के बीच सेक्स केवल शारीरिक जरूरत या बच्चे पैदा करना नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई गहरे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कारण होते हैं। हालांकि, कुछ कपल्स अनचाही प्रेगनेंसी से बचने के लिए पार्टनर संग संबंध बनाने से डरते हैं। आज के समय में बहुत से कपल्स सोच-समझकर प्रेग्नेंसी प्लान करते हैं या उसमें देरी करने का फैसला लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई कपल्स का मानना होता है कि जब तक वे आर्थिक रूप से पूरी तरह मजबूत और स्थिर नहीं हो जाते, तब तक बच्चे को दुनिया में लाना उसके भविष्य के साथ समझौता करना होगा। अनचाही प्रेगनेंसी के डर से अगर आप भी अपने पार्टनर संग संबंध बनाने से कतराते हैं तो गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर रेनू मलिक ने सेफ सेक्स के दिन बताए हैं, जिससे प्रेगनेंसी को अवॉइड किया जा सकता है।
क्या होते हैं सेफ सेक्स के दिन?
डॉक्टर कहती हैं कि अगर आप प्रेगनेंसी अवॉइड करना चाहते हैं तो नॉर्मली जो पीरियड्स होते हैं जिनमें प्रेगनेंसी का चांस सबसे ज्यादा होता है वह पीरियड्स का 10 से 20 वं दिन होता है। पीरियड्स साइकिल नॉर्मली 28 दिन की होती है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी अवॉइड करना चाहते हैं तो 10 वें दिन से पहले या 20 वें दिन के बाद संबंध बनाएं। डॉक्टर कहती हैं कि जरूरी नहीं कि इन दिनों पर संबंध बनाने से प्रेगनेंसी ना हो क्योंकि कभी-कभी कुछ लोगों का एग लेट बन सकता है यानी 24वें दिन तक। हालांकि 10 वे से 20 वे दिन तक को सबसे ज्यादा फर्टाइल दिन होते हैं इसलिए 10 वे से पहले और 20 वे के बाद के दिनों को सेफ माना जाता है।
कितने दिन तक जीवित रहता है स्पर्म
ये जानना बहुत जरूरी है कि महिला के शरीर में पुरुषों के स्पर्म 3 से 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। इसलिए ओव्यूलेशन से कुछ दिन पहले किया गया सेक्स भी प्रेग्नेंसी का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा सावधानी बरतें। अगर आप प्रेग्नेंसी पूरी तरह अवॉइड करना चाहते हैं, तो केवल दिनों के भरोसे रहने के बजाय कंडोम का इस्तेमाल करें यह प्रेग्नेंसी से 98% तक सुरक्षा देता है और साथ ही यौन संचारित रोगों से भी बचाता है। इसके अलावा कॉपर-टी भी लंबे समय तक प्रेग्नेंसी रोकने का एक सुरक्षित तरीका है जो डॉक्टर द्वारा लगाया जाता है, ध्यान रखें इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लगाया जाता है। अगर बिना सुरक्षा के सेक्स हो गया हो, तो 72 घंटे के अंदर इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





