Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus जल्द भारत में अपनी नई N Series के 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इन फोन्स की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि कंपनी अब बजट स्मार्टफोन बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
OnePlus को आमतौर पर प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर जाना जाता है। कंपनी के फ्लैगशिप फोन लाखों यूजर्स की पसंद हैं, वहीं Nord सीरीज ने भी मिड-रेंज मार्केट में अच्छी पहचान बनाई है। लेकिन अब लगता है कि OnePlus अपनी स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। स्मार्टप्रिक्स की एक नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे N Series नाम दिया जा सकता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस नई सीरीज के स्मार्टफोन 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह OnePlus की अब तक की सबसे किफायती स्मार्टफोन सीरीज होगी। इससे उन ग्राहकों को भी OnePlus फोन का एक्सपीरियंस मिल सकेगा जो बजट की वजह से कंपनी के फोन नहीं खरीद पाते थे। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
OnePlus अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों को कर रहा टारगेट
OnePlus एक बिल्कुल नई स्मार्टफोन लाइनअप पर काम कर रहा है। यह सीरीज Nord ब्रांडिंग से अलग हो सकती है और इसे N Series के नाम से पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी केवल एक फोन नहीं बल्कि कई मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, ताकि अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों को टारगेट किया जा सके। अब तक OnePlus के सबसे सस्ते फोन्स Nord CE सीरीज के तहत आते रहे हैं। लेकिन इनकी कीमत भी 20 हजार रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में N Series कंपनी के लिए एक नए ग्राहक तक पहुंचने का जरिया बन सकती है।
जुलाई में हो सकती है लॉन्चिंग
लीक्स के मुताबिक OnePlus इस नई सीरीज को भारत में जुलाई 2026 के दौरान लॉन्च कर सकता है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से टीजर और अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन बाजार में काफी बदलाव आया है। Redmi, Realme, Poco, Lava, Motorola और Samsung जैसे ब्रांड 15,000 से 20,000 रुपये की रेंज में दमदार फीचर्स वाले फोन लॉन्च कर रहे हैं। N Series के जरिए कंपनी इस गैप को भरने की कोशिश कर सकती है।
N Series Nord सीरीज से होगी अलग
नई N Series आने का मतलब यह नहीं है कि Nord सीरीज बंद हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार Nord और Nord CE सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में बनी रहेंगी, जबकि N Series एंट्री-लेवल और बजट ग्राहकों को टारगेट करेगी। इस तरह OnePlus के पास हर बजट के लिए अलग स्मार्टफोन पोर्टफोलियो होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






