Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/Anushka_sharma_in_green_Saree_1752464570919_1780975971640_11ca7b08-f42c-45dd-b3c6-d637510f2e21.jpgविराट से पहले अनुष्का शर्मा का नाम कुछ एक्टर्स के साथ जुड़ा था। हालांकि, डेटिंग के मामले में एक्ट्रेस का एक रूल था, वह हमेशा ही जब डेट पर जाती थीं तो बिल बांट लेती थीं। एक इंटरव्यू में, अनुष्का ने बताया था कि उन्हें अक्सर लड़कों से गिफ्ट लेने में अजीब लगता था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। अपने करियर में अनुष्का ने कई हिट फिल्में दी हैं। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने और घर बसाने के बाद अनुष्का ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है। वहीं, विराट से पहले अनुष्का शर्मा का नाम कुछ एक्टर्स के साथ जुड़ा था। हालांकि, डेटिंग के मामले में एक्ट्रेस का एक रूल था, वह हमेशा ही जब डेट पर जाती थीं तो बिल बांट लेती थीं। एक इंटरव्यू में, अनुष्का ने बताया था कि उन्हें अक्सर लड़कों से गिफ्ट लेने में अजीब लगता था। ऐसे में वो भी बदले में बराबर या उससे ज्यादा कीमत का गिफ्ट देती थीं।
‘इतनी सस्ती हरकत करती थी’
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह का 2011 की फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ के प्रमोशन का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का कहती हैं, ‘मुझे ये गिफ्ट का फंडा बहुत बेवकूफी भरा लगता है। असल में, जब भी कोई लड़का मुझे गिफ्ट देता था, तो मैं बहुत अनकम्फर्टेबल हो जाती थी। पहले तो मैं गिफ्ट लेती नहीं थी, लेकिन अगर ले भी लेती थी, तो इतनी सस्ती हरकत करती थी कि मुझे उस गिफ्ट की कीमत पता चल जाती थी और फिर मैं उस इंसान को उतनी ही कीमत या उससे ज्यादा कीमत की कोई चीज गिफ्ट कर देती थी।
मैं किसी लड़के को पेमेंट करने नहीं दे सकती
अनुष्का ने आगे कहा, ‘मैं कभी नहीं चाहती कि कोई लड़का कहे कि उसने मुझ पर पैसे खर्च किए। पैसे वाली यह चीज मुझमें है। मुझे हमेशा बिल बांटना पड़ता है। मैं किसी लड़के को पेमेंट करने नहीं दे सकती या तो मैं पेमेंट करूंगी या बिल बांटूंगी। मैं इन मामलों में बहुत क्लियर हूं।’
रणवीर संग डेटिंग की अफवाहें
बता दें कि साल 2010 में अनुष्का ने यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था। इस मूवी में रणवीर सिंह उनके को-स्टार थे। इसी फिल्म के बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई और उनके रिश्ते के बारे में बड़े पैमाने पर अटकलें लगाई गईं।
अनुष्का और विराट कोहली की लव स्टोरी
हालांकि, आखिरकार दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2013 में एक शैम्पू के ऐड की शूटिंग के दौरान अनुष्का की मुलाकात इंडियन क्रिकेट आइकन विराट कोहली से हुई। दोनों पहले दोस्त बने फिर जल्द ही डेटिंग करने लगे। समय के साथ, वे भारत के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी पावर कपल्स में से एक बन गए। 2016 में थोड़े समय के लिए अलग होने के बाद, उन्होंने सुलह कर ली और दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी कर ली। कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया और 2024 में अपने बेटे अकाय के माता-पिता बने।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







