Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/Peddi_T_1780290243882_1780290247632_2bde36e4-7e04-4939-9699-721ebc0f3391_1780972045247_1317c19c-71b6-4b55-8f76-fe179ef41c0a.jpg

Peddi Box Office Day 5 साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को अच्छा कलेक्शन किया है। ऐसा माना जा रहा कि इस हफ्ते में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी के लिए छाए हुए हैं। हाल में उनकी फिल्म रिलीज हुई है जिसमें वो अभी तक के एकदम अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने एक कुश्ती, क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में राम चरण की मेहनत नजर आती है। उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। हालांकि ये फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा या रणवीर सिंह की धुरंधर की तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती नहीं नजर आ रही है। फिल्म का पहला वीकेंड वीक डेज से बेहतर था लेकिन कमाई जबरदस्त हुई । अब पहले सोमवार के कलेक्शन की डिटेल आ गई है।

फिल्म की अब तक कमाई

राम चरण की फिल्म पेड्डी ने 5 दिनों में कुल 169 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने सोमवार को 12।05 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक की कमाई पर ध्यान दें तो फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की है। इस टेबल से समझिए अब की कमाई का आंकड़ा।

5 दिनों का कलेक्शन

फिल्म- पेड्डी कलेक्शन (इंडिया नेट)
पहला दिन (बुधवार) 18.50 करोड़
दूसरा दिन (गुरुवार) 51 करोड़
तीसरा दिन (शुक्रवार) 26.90 करोड़
चौथा दिन (शनिवार) 28.85 करोड़
पांचवा दिन (रविवार) 31.90 करोड़
छठा दिन (सोमवार) 12.05 करोड़
कुल कलेक्शन 169.70 करोड़

राम चरण ने किया इम्प्रेस

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें लीड किरदार पेड्डी को क्रिकेट से लेकर कुश्ती जैसी खेलों में अव्वल आते देखा गया है। पेड्डी के लिए राम चरण ने खूब मेहनत की है। दोनों खेलों की बारीकियों को समझकर ये किरदार निभाया। फिल्म में उनकी परफॉरमेंस को पसंद किया गया है। पेड्डी में राम चरण के साथ बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा भी है, जिनके काम को पसंद किया गया है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने लीड किरदार निभाया है।

जाह्नवी की चैट हुई थी वायरल

हाल में जाह्नवी इस फिल्म के लिए खबरों में बनी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस की एक चैट वायरल हुई है जिसमें उन्होंने फिल्म में उन्हें ज्यादा सेक्सुअलाइज किए जाने पर बात की है। एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइन को अलग तरह से दिखाया जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी चैट में ये बात मानी है कि उनके लीड एक्टर राम चरण ने ऐसे किसी भी शॉट को नहीं लेने के लिए डायरेक्टर को मना किया था। इसके बाद में डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक स्टेटमेंट जारी कर माफी भी मांगी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN