Source :- LIVE HINDUSTAN

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

घर में रखी कुछ चीजों का सीधा असर हेल्थ पर निगेटिव होता है। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर नें 5 उन चीजों के बारे में बताया है जो आपकी किचन में मौजूद होती हैं और कैंसर जैसी समस्याओं का कारण बनती हैं। इन्हें तुरंत निकालकर फेंकने में भलाई मानी जाती है।

किचन में रखे 5 आइटम बन सकते हैं कैंसर की वजह, तुरंत निकालकर फेंकने में भलाई!

ह्यूमन बॉडी खरबों कोशिकाओं से बनी होती है। सामान्य तौर पर ये कोशिकाएं यानी सेल्स शरीर की जरूरत के हिसाब से बढ़ते हैं और बट जाते होती हैं। इन सेल्स के डैमेज होने पर या फिर खत्म हो जाने नई कोशिकाएं ले लेती हैं। लेकिन कैंसर में यह प्रक्रिया टूट जाती है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं असामान्य रूप से और अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं और ये शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती हैं।

कैंसर शरीर के लगभग किसी भी हिस्से में शुरू हो सकता है। इस बीमारी से निपटने के लिए खानपान की आदतें सही होनी चाहिए और इसी के साथ आप जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, वह पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए। ऐसे में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि के गुप्ता ने किचव में मौजूद 5 उन चीजों के बीरे में बताया है जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का कारण बनते हैं।

  1. किचन स्पंज- बर्तन धोने और साफ सफाई में काम आने वाले किचन स्पंज सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। डॉक्टर का मानना है कि इन्हें किचन से तुरंत बाहर कर देना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद माइक्रोप्लास्टिक खाने में जा सकती हैं। इसकी जगह पर आप किसी सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने के बाद तेज घूप में सुखा दें।
  2. प्लास्टिक स्पेटुला-किचन में रखे काले रंग के स्पेटुला दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। ज्यादातर लोग सर्विंग के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन चम्मच के आगे काल रंग की कोटिंग में कैंसर वाले केमिकल्स होते हैं, इसका इस्तेमाल करने से ये केमिकल खाने में मिक्स हो जाते हैं।
  3. प्लास्टिक कटिंग बोर्ड- रिपोर्ट्स कहती हैं कि प्लास्टिक बोर्ड पर चाकू चलाने से हर साल बोर्ड से लाखों माइक्रो प्लास्चिक टूटकर अलग होते हैं। जो सब्जी के साथ खाने में जा सकते हैं। इससे अच्छा है कि आप स्टील के कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें।
  4. कुकर की रबर-कुकर में प्रेशर बनाने के लिए रबर जरूरी है। कुकर में तेज गर्मी और दबाव बनने पर रबर पिघलकर खाने में मिल सकती है।
  5. प्लास्टिक की बोतल- प्लास्टिक की बोतल को बार-बार इस्तेमाल करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। ये बोतलें केवल एक ही बार इस्तेमाल के लिए बनाई जाती हैं। बार-बार इस्तेमाल करने पर इनके अंदर बारीक दरारें पड़ जाती हैं, जिनमें हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस जमा हो जाते हैं। इससे कैंसर के अलावा भी कई बीमारियां हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN