Source :- LIVE HINDUSTAN
भोजपुरी स्टार पवन सिंह चुनाव की वजह से चर्चा में बने हुए हैं और लोग उनके बारे में हर चीज जानना चाहते हैं। एक्टर के पास कितनी संपत्ति है, ये तो हलफनामे से पता चल गया लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें खाने में क्या पसंद है? चलिए आपको बताते हैं।
Pawan Singh Favorite Food: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपने गाने और फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि चुनाव के चक्कर में सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए पवन सिंह ने अपना हलफनामा दाखिल किया है और इसके बाद से ही वह चर्चा में बने हुए हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 6.44 करोड़ रुपये की चल एवं 13 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। फिलहाल, हम उनकी संपत्ति की बात नहीं करने जा रहे हैं बल्कि हम उनके पसंदीदा खाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। पवन सिंह एक्टर और सिंगर जितने कमाल के हैं, उतने ही बड़े फूडी भी हैं। उनका मानना है कि हम इतना कमा रहे हैं, मेहनत करते हैं तो फिर खाने में कंट्रोल क्यों करें। पवन सिंह ऐसी चीज खाना पसंद करते हैं, जिसे खाने से ज्यादातर एक्टर परहेज करते हैं। साथ ही उसे खाने से पेट भी निकल आता है। चलिए बताते हैं आखिर एक्टर क्या खाते हैं।
क्या खाना पसंद करते हैं
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पुराने इंटरव्यू में बता रहे हैं कि उन्हें खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह इस वीडियो में कह रहे हैं कि जो एक सिंगर और एक्टर को नहीं खाना चाहिए, मैं वही खाता हूं। हम मेहनत क्यों करते हैं, जब खाने पर ही कंट्रोल करना है तो? अगर मैं दिन में 4 बार खाना खाता हूं तब भी हर बार मुझे चावल चाहिए। चाहे भले ही थोड़ा सा दो लेकिन चावल प्लेट में होना चाहिए। अब चाहे पेट निकल जाए या कुछ हो जाए। अब पेट कैसे निकलेगा, जितना था, उतना ही रहेगा। उनका कहना है कि सब्जी हो या दाल मुझे साथ में चावल ही खाना होता है।
और क्या खाते हैं पवन
पवन सिंह को दाल-चावल के साथ आलू की भुजिया और सत्तू का शरबत पीना भी काफी पसंद है। उनका कहना है कि मैं कहीं भी जाऊं मुझे खाने में यही चीजें चाहिए होती हैं। उन्हें हल्का लेकिन घर का बना खाना पसंद है।
चावल खाने से क्या फायदे होते हैं
भारत में चावल सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अनाज है और इसे खाने से कुछ फायदे भी होते हैं। चावल कार्बोहाइड्रेट का खास सोर्स होता है। चावल में खासतौर पर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी समूह (थायमिन, नियासिन), मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और थोड़ी मात्रा में आयरन पाया जाता है। सफेद चावल में सोडियम और फैट कम होता है।
नुकसान भी होता है
वैसे तो चावल शरीर को एनर्जी देता है और अगर इसे कम मात्रा में खाया जाए तो वजन भी नहीं बढ़ता। लेकिन अगर आप चावल ज्यादा खाते हैं, तो तेजी से वजन बढ़ेगा, पेट निकल आएगा और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। जिन लोगों को शुगर होती है, अक्सर वह लोग माड़ निकालकर चावल खा सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




