Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/dhuam_1781002873152_1781002891359_c4f73a70-6aca-4e6f-9565-50c5dcee91bc.jpgमाधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धरना दुर्गा के साथ हाल ही में फिल्म मां बहन में नजर आई हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। धरना के काम की काफी तारीफ हो रही है।
माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धरना दुर्गा की हाल ही में फिल्म मां-बहन आई है। फिल्म में धरना की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है और अब धरना के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल, आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की गई है और इसमें माधुरी और तृप्ति से बेहतर रैंक धरना की है।
धरना का क्या है नंबर
आईएमडीबी की पॉपुलर सेलिब्रिटी लिस्ट में धरना का 5वां नंबर पर है। तृप्ति की जहां 13वीं पोजिशन है तो वही माधुरी 15वें नंबर पर है। धरना ने माधुरी और तृप्ति को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बनाई है।
मां-बहन फिल्म
मां बहन की बात करें तो यह ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है जिसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्च किया है। वहीं विक्रम मल्होत्रा और सुरेश ने इसे अबुनदानतिया एंटरटेनमेंट और ओपनिंग इमेज फिल्म्स के जरिए इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इन तीनों हिरोइन के साथ रवि किशन भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
धरना के बारे में जानें
बता दें कि धरना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपने करियर पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कॉलेज के दिनों में वह एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी फोकस करती थीं। उस वक्त वह डिसाइड कर रही थीं कि उन्हें डांस क्लब ज्वाइन करना है या थिएटर क्लब। लेकिन इससे पहले वह कुछ डिसाइड करतीं कोविड आ गया और लॉकडाउन हो गया था जिससे सब रुक गया था।
कैसे आईं सोशल मीडिया पर
धरना उस वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव भी नहीं होती थीं, लेकिन फिर एक दिन उनके दोस्तों के साथ उन्होंने फन चैलेंज किया जिसमें एक-दूसरे की मिमिक्री की और ऑनलाइन उस वीडियो को काफी पसंद किया गया।
पिता को खोने का दर्द झेला
इसके बाद धरना ने अपना पहला वीडियो साल 2020 मई में शेयर किया और फिर वह ऐसे ही अपने वीडियोज शेयर करती रहीं। लेकिन फिर जहां एक तरफ वह ग्रो कर रही थीं तभी उनकी लाइफ के सबसे मुश्किल दिन आए। धरना ने कोविड की दूसरी वेव के दौरान अपने पिता को खो दिया और फिर उन्हें मां के साथ फैमिली बिजनेस में फोकस करना पड़ा।
माइंड डाइवर्ट के लिए शुरू किया कंटेंट क्रिएशन
शी द पीपल से बात करते हुए धरना ने कहा, ‘वह हमारे परिवार के मेन सोर्स ऑफ इनकम थे। उस वक्त फिर मुझे मेरी मां के साथ बिजनेस ज्वाइन करना पड़ा। लेकिन ऑफिस में लोगों को लगता कि ये तो दोनों महिलाएं हैं और शक करते कि हम बिजनेस सही से हैंडल कर भी पाएंगे या नहीं। उन्हें लगा हमें आसानी से बेवकूफ बना देंगे। उस वक्त इमोशनली काफी कुछ चल रहा था। मैंने फिर कंटेंट क्रिएशन कमाई के लिए नहीं शुरू किया। वो बस मैंने अपना माइंड डाइवर्ट करने के लिए शुरू किया।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







