Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/2_Dec_bb19_1764673326221_1764673332143_1781015803882_ea108cad-1bfd-48f8-88d8-3bfd5ecc62e7.jpgSalman Khan Bigg Boss 20: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की वजह से देरी से शुरू होगा। जानिए इस शो का लेटेस्ट अपडेट।
Bigg Boss 20 Latest Update: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। ‘बिग बॉस 19’ साल 2025 के अगस्त में शुरू हुआ था, लेकिन ‘बिग बॉस 20’ सितंबर में आने वाला है। रिपोर्ट्स में ये दावा कि जा रहा है कि हमेशा की ही तरह इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं।
किस तारीख से शुरू होगी ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग?
‘वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इस साल 21 सितंबर से ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं शो के मेकर्स इस वक्त कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन ले रहे हैं और उनके नामों को फाइनल करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोडक्शन हाउस और चैनल इस समय टेलीविजन जगत की कई जानी-मानी और लोकप्रिय हस्तियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
शो की थीम
इस बार शो की कास्टिंग को लेकर एक खास रणनीति अपनाई जा रही है। मेकर्स दूसरे रिएलिटी शोज के कंटेस्टेंट्स को भी इस सीजन का हिस्सा बनाने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस 20’ को और ज्यादा एक्साइटिंग बनाने के लिए कुछ एक्स-कंटेस्टेंट्स की भी शो में दोबारा एंट्री कराई जा सकती है। हालांकि, शो के नए फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
इन सेलेब्स का नाम आया सामने
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि तीन रिएलिटी शोज जीत चुके गुल्लू इस शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। बता दें, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर ने ‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘मां है ना’ के विनर रह चुके हैं।
क्यों लेट शुरू हो रहा है ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ के ऑन-एयर होने से पहले, चैनल पर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ आएगा। इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है। इस वक्त करण वाही, ऋत्विक धनजानी, विशाल सिंह, अविनाश तिवारी, ओरी, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, अविका गौर, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और रुबीना दिलैक ने शो में हिस्सा लिया है।
सलमान खान का बिजी शेड्यूल
सुपरस्टार सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े धमाके करने के लिए तैयार हैं।
मातृभूमि: सलमान खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इसी साल 15 अगस्त, 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
राज एंड डीके के साथ प्रोजेक्ट: ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ सलमान एक धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म कर रहे हैं।
नयनतारा के साथ फिल्म: साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ उनकी आने वाली फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी।
टाइगर वर्सेस पठान: यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ भी उनकी अपकमिंग लिस्ट में शामिल है।
किक 2 और दबंग 4: सलमान की इन दोनों ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की अगली कड़ियों पर भी तेजी से काम चल रहा है।
पुष्पा 3 में कैमियो: इन सब के अलावा, गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि सलमान खान अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 3’ में एक धमाकेदार कैमियो करते नजर आ सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







