Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/neelmaFDhdffdgfhfd_1781610064445_1781610067523_a1491fbc-be93-479a-be8a-dd3e1461e5b7.jpg

कल्कि 2898 AD के दूसरे पार्ट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब आलिया भट्ट की एंट्री होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए पहले से शूटिंग कर ली है। अगर ऐसा हुआ तो साई पल्लवी और आलिया एक ही फिल्म में नजर आएंगी।

साल 2024 में प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार और काम को पसंद किया गया था। मेकर्स कल्कि का दूसरा पार्ट बना रहे हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि दीपिका इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई है। मेकर्स ने दीपिका को रिप्लेस करते हुए साई पल्लवी को अपने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया था। अब ताजा खबरों की मानें तो आलिया भट्ट भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकती हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

आलिया भट्ट होंगी कल्कि का हिस्सा?

सोशल मीडिया की कई रिपोर्ट्स की मानें तो कल्कि 2 से आलिया भट्ट का नाम जुड़ गया है। इउच रिपोर्ट में कहा गया है कि वो दीपिका को रिप्लेस कर रही हैं। वहीं कुछ के मुताबिक उनका रोल एकदम अलग और नया होगा। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पहले फी फिल्म के लिए कुछ सीन शूट कर लिए हैं। इन सीन को शूट करने के लिए आलिया हैदराबाद गई थीं। अगर ये रिपोर्ट सही निकलीं तो आलिया भट्ट और साई पल्लवी एक ही फिल्म में नजर आएंगी। इस खबर पर आलिया भट्ट की तरफ से कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन फिल्म कल्कि 2 से जुड़े एक शख्स ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। शख्स ने बताया कि इस खबर पर अभी कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सब वही कॉपी पेस्ट कर रहे हैं। आलिया की कास्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।

दीपिका ने रिजेक्ट कर दी ये दो फिल्में?

दीपिका पादुकोण के साथ से एक नहीं दो बड़ी फिल्में निकल गई। पहले एक्ट्रेस का संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म स्पिरिट को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद डायरेक्टर ने दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया। इसके बाद नागआश्विन की फिल्म कल्कि 2 से भी एक्ट्रेस बाहर हो गई।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

बता दें, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। इस फिल्म को शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके बाद आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN