Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/madhu_1781608293285_1781608300785_1022355c-c483-4b6d-a8bd-10d3495c5c87.jpgमाधुरी दीक्षित ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि करियर के शुरुआत में उन्हें पतली होने पर लोग जज करते थे। लोग कमेंट करते थे कि यह कितनी पतली है, एक्ट्रेस कैसे बनेगी।
माधुरी दीक्षित फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां बहन को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में जो उनका किरदार है उसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्हें स्लीवलेस ब्लाउज पहनने पर सोसाइटी में जज किया गया। अब माधुरी ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में उन्हें पतले होने पर जज किया गया था।
लोग बोलते थे पतली है, इसको कुछ खिलाओ
माधुरी ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा था, ‘आप पब्लिक फिगर हैं। आपको सबके सामने खुद को प्रेजेंट करना है तो जाहिर सी बात है कि कुछ कमेंट्स आते रहते हैं कि ये ऐसी है, ये वैसी है। जब मैंने करियर शुरू किया तो लोग बोलते कि मैं बहुत पतली हूं। लोग बोलते थे कि इसको कुछ खिलाओ। लोग बहुत जल्दी जज करते हैं। अगर आपका वजन बढ़ता है जब भी आपको जज किया जाता है और अगर आपका वजन कम होता है तब भी आपको जज किया जाता है।’
हमें खुद से प्यार करना चाहिए
माधुरी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। आज लोग सोशल मीडिया के जरिए कुछ भी बोल देते हैं। आपको सिर्फ वही करना चाहिए जो आपका सपना है और जिसे आप प्यार करते हो। बस आप खुद को प्यार करो।’
माधुरी का करियर
बता दें कि माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में की। उन्होंने फिल्म अबोध से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि करियर के शुरुआत में उन्हें ज्यादा सक्सेस नहीं मिली और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही थी। हालांकि फिर 1988 में आई फिल्म तेजाब से उन्हें सक्सेस मिली। इस फिल्म के एक दो तीन गाने से तो माधुरी ने तहलका ही मचा दिया था। माधुरी ने फिर राम लखन, दिल, साजन, हम आपके हैं कौन जैसी हिट फिल्में दी।
मां-बहन की स्टोरी
फिल्म मां बहन की बात करें तो इसमें रेखा(माधुरी दीक्षित) के किरदार की स्टोरी को दिखाया है जिसे सोसाइटी में काफी जज किया जाता है, लेकिन फिर एक रात वह अपनी दोनों बेटियों (तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा) को कॉल करती है और बताती है कि उसके पड़ोसी की मौत हो गई है उसके घर में। आगे फिर क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
मां बहन को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है जिसमें तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन लीड रोल में थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






