Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/mor_1781696748294_1781696757902_1b218d6e-e444-4899-b753-15aab2f3787c.jpgमोहम्मद रफी वैसे अपने एक गाने के लिए भी पूरी जान लगा देते थे, लेकिन एक ऐसा गाना था जिसे रफी ने 3 अंतरा गाने के बाद ही छोड़ दिया था। जानें ऐसा क्या हुआ था।
मोहम्मद रफी उन सिंगर्स में से एक थे जिनकी मदद के लिए हमेशा सब आगे रहे हैं। जब भी किसी संगीतकार को मुश्किल होती तो सबका सहारा मोहम्मद रफी ही बनते थे। रफी की खास बात ही यही थी कि वह जिस भी गाने को गाते थे उसे अमर कर देते थे। लेकिन एक ऐसा गाना था जिसे गाते-गाते कुछ ऐसा हो गया कि रफी साहब ने फिर उस गाने को बीच में ही छोड़ दिया और रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर चले गए।
किस फिल्म का था गाना
यह बात 1981 में आई फिल्म कुदरत का है। इस फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राजेश खन्ना, राज कुमार, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, प्रिया राजवंश, अरुणा ईरानी थे।
किसी नए सिंगर से गाना गवाना चाहते थे बर्मन
इस फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था। इस फिल्म का एक गाना हमें तुमसे प्यार कितना किशोर कुमार ने गाया था। अब बैकग्राउंड म्यूजिक की बात हो रही थी। आर डी बर्मन ने सोचा कि वह इस गाने को नए सिंगर से गवाएंगे। बर्मन दा ने फिर फिल्म के डायरेक्टर चेतन आनंद से कहा कि उन्हें नया सिंगर चाहिए। लेकिन चेतन ने कहा कि इस गाने को मोहम्मद रफी ही गाएं।
चंद्रशेखर आए सामने
बर्मन ने एक नए सिंगर चंद्रशेखर गडगिल की आवाज सुनी थी। उन्होंने फिर चेतन आनंद से इस गाने को गाने के लिए कहा।
मोहम्मद रफी ने गलती से सुन ली चंद्रशेखर की आवाज
चेतन ने फिर चंद्रशेखर की आवाज सुनी, उन्हें अच्छी लगी, लेकिन फिर लगा कि रफी शायद इसे और बेहतर गा सकते हैं। इसके बाद रफी साहब को रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया। उन्होंने 3 अंतरे रिकॉर्ड कर लिए थे। लेकिन फिर रफी साहब को इसी गाने को गाते हुए किसी की आवाज सुनाई दी। उन्होंने फिर बर्मन दा से पूछा कि यह गाना किसने रिकॉर्ड किया था। इसके बाद बर्मन ने उन्हें बताया कि यह चंद्रशेखर गडगिल की आवाज है। उन्होंने फिर बताया कि पहले यह गाना चंद्रशेखर ने गाया था, लेकिन चेतन को उनकी आवाज ज्यादा पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको बुलाया गया।
रफी बोले पाप क्यों करवा रहे हो
रफी साहब ने फिर कहा कि क्यों मेरे हाथों पाप करवा रहे हो? एक टैलेंटेड नए सिंगर का करियर क्यों खराब कर रहे हो। इसके बाद रफी ने गाना गाने से मना कर दिया और वह वहां से चले गए। रफी को बहुत रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कह दिया कि वह किसी और की मेहनत और करियर बर्बाद नहीं कर सकते। इसके बाद फिल्म में चंद्रशेखर की आवाज में ही गाना बजा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





