Home - Amazon Prime Day 2026 की तारीख हुई कन्फर्म! iPhone, Laptop, Smart TV...

Amazon Prime Day 2026 की तारीख हुई कन्फर्म! iPhone, Laptop, Smart TV पर मिलने वाला है बंपर डिस्काउंट, होगी बड़ी बचत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Prime Day 2026 सेल की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस सेल में अमेजन के प्राइम मेंबर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, Smart TV, होम एप्लायंसेज और अन्य प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट मिल सकती है।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amazon ने अपनी सालाना Prime Day 2026 सेल की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Prime Members को हजारों प्रोडक्ट्स पर खास छूट, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलने वाला है। Amazon की Prime Day सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और 6 जुलाई तक चलेगा। इसमें Prime सब्सक्राइबर्स को डील्स, नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च और खास ऑफर्स का फ़ायदा उठाने के लिए 72 घंटे मिलेंगे। Prime Day Amazon की स्पेशल सेल है जो केवल Prime Subscription रखने वाले ग्राहकों के लिए आयोजित की जाती है।

Prime Day सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, हेडफोन, स्मार्टवॉच, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा Amazon अपने Prime ग्राहकों के लिए एक्स्ट्रा कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और स्पेशल लॉन्च ऑफर्स भी पेश कर सकता है। अगर आप नया फोन, टीवी, फ्रिज, AC या कोई अन्य गैजेट खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है।

स्मार्टफोन, Smart TV और Home Appliances पर भी छूट

Prime Day Sale में सबसे ज्यादा ध्यान स्मार्टफोन कैटेगरी पर रहता है। इस सेल में Apple iPhone, Samsung Galaxy, OnePlus, iQOO, Xiaomi, Realme और Vivo जैसे ब्रांड्स के फोन पर आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हो सकते हैं। Amazon की Prime Day Sale में Smart TV, AC, Refrigerator, Washing Machine और Kitchen Appliances पर भी शानदार डील्स देखने को मिलती हैं।

Laptop और Tablet खरीदने का अच्छा मौका

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो Prime Day 2026 एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। HP, Dell, Lenovo, ASUS, Acer और Apple MacBook जैसे डिवाइस पर कीमतों में अच्छी कटौती देखने को मिल सकती है।

हेडफोन और स्मार्टवॉच पर भी होगी बचत

जो लोग नए TWS Earbuds, Wireless Headphones या Smartwatch खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी यह सेल फायदेमंद हो सकती है। JBL, Sony, Boat, Noise, Fire-Boltt और Samsung जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट, EMI ऑफर्स और कैशबैक का लाभ मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN