Home BUSINESS NEWS HINDI 127 रुपये का शेयर पहले ही दिन 195 रुपये के पार, निवेशकों...

127 रुपये का शेयर पहले ही दिन 195 रुपये के पार, निवेशकों को 54% का बंपर रिटर्न

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया के शेयरों की बाजार में मजबूत लिस्टिंग हुई है। आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर मिले हैं, उन्हें पहले दिन ही जबरदस्त फायदा हो गया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 46.46 पर्सेंट के फायदे के साथ 186 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया के शेयरों का दाम 127 रुपये था। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और उछलकर 195.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। यानी, आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन करीब 54 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 जून को खुला था और यह 15 जून तक ओपन रहा।

216 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO
सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया (Susan Electricals India) का आईपीओ 216.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स या आम निवेशकों की कैटेगरी में 207.56 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 336 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 142.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ के 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में 2,54,000 रुपये का निवेश करना पड़ा।

IPO से जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी?
आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया (Susan Electricals India) गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग इकाई के विस्तार के कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग में लगाएगी। साथ ही, इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट की फंडिंग में करेगी और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में इसे यूज करेगी।

क्या करती है सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया?
सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया की शुरुआत साल 2007 में हुई है। कंपनी एल्युमीनियम और कॉपर बेस्ड इलेक्ट्रिकल वाइडिंग वायर्स, कंडक्टर्स और अलग-अलग साइज और स्पेसिफिकेशंस की पावर केबल्स बनाती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में वाइडिंग वायर्स, ट्रांसफॉर्मर्स में इस्तेमाल होने वाली स्ट्रिप्स, मोटर्स, अल्टरनेटर्स, कॉइल्स और दूसरे इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट शामिल हैं। कंपनी के कस्टमर्स मुख्य रूप से सरकारी इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ईपीसी कंपनियां, इलेक्ट्रिकल वायर्स, केबल्स और कंडक्टर्स सेगमेंट में ऑपरेट करने वाले बिजनेस शामिल हैं। कंपनी 3 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को ऑपरेट करती है। सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत 7 राज्यों में अपने प्रॉडक्ट्स बेचे हैं। 30 अप्रैल 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 216 परमानेंट एंप्लॉयीज थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN